Categories: Government

रोड टैक्स ऑनलाइन जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी , परिवहन मंत्री ने दिखाई सख्ती

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा (Transport Minister Moolchand Sharma) ने मोटर व्हीकल टैक्स (रोड टैक्स) ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी (Fraud)का मामला सामने आने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अभियुक्त के खिलाफ बावल पुलिस थाने (Police station) में मामला दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने संबंधित जिलों के आरटीए अधिकारियों को भी इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों पर लगातार नजर रखने को कहा है।

रोड टैक्स ऑनलाइन जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी , परिवहन मंत्री ने दिखाई सख्ती

परिवहन मंत्री ने बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के साथ लगती हरियाणा सीमा पर कुछ लोगों ने मोटर व्हीकल टैक्स ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर प्राइवेट दुकानें (खोखे) खोली हुई हैं।

ये लोग वाहन मालिकों से पैसे लेकर उसकी फर्जी रसीद बना देते हैं और सरकार के खजाने में पैसा जमा नहीं करवाते। अगर रास्ते में कोई जांच होती है तो ऐसे वाहन चालक पकड़ में आ जाते हैं वरना इस तरह की धोखाधड़ी का पता लगाना मुश्किल होता है।

इससे एक ओर जहां सरकार को चपत लगती है वहीं वाहन मालिकों के साथ भी ठगी होती है। Also Read – Rewari : नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल रेवाड़ी के बावल में इस तरह का एक मामला सामने आया मूलचंद शर्मा ने बताया कि जिला रेवाड़ी के बावल में इस तरह का एक मामला सामने आया है।

एक व्यक्ति ने अपने साथ हुई इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए बताया है कि 18 अगस्त को एक दुकान में उसने राजस्थान के लिए 8500 रुपये का टैक्स कटवाया था। आरोपी ने उससे पैसे लेकर रसीद दे दी। बस जयपुर पहुंची तो चैकिंग के दौरान उस रसीद का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और वह फर्जी निकली।

परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां कहीं भी इस तरह की प्राइवेट दुकानें चल रही हैं उनकी जांच की जाएगी और टैक्स चोरी या वाहन मालिकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago