Categories: Government

हरियाणा अनुसूचित जाति विकास बोर्ड द्वारा गरीब कल्याण के लिए, अबतक इतने करोड़ रुपए किए गए खर्च

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 2020-2021 के दौरान जुलाई, 2020 माह तक 445 लाभार्थियों को 322.27 लाख रूपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई हैं जिसमें से 29.24 लाख रूपए की राशि सब्सिडी के तौर पर शामिल है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में संचालित की जा रही योजनाओं में दूध उत्पादन (डेयरी फार्मिंग) योजना के तहत 254 लाभार्थियों को 143.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 12.91 लाख रूपए की सब्सिडी शामिल है।

हरियाणा अनुसूचित जाति विकास बोर्ड द्वारा गरीब कल्याण के लिए, अबतक इतने करोड़ रुपए किए गए खर्च

उन्होंने बताया कि भेड़ पालन (शिप रियररिंग) के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को 2.40 लाख रूपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है जिसमें 30 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है। इसी प्रकार, सुअर पालन (पीगरी फार्मिंग) के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को 1.70 लाख रूपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है जिसमें 30 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है। उन्होंने बताया कि झोटा बुगी, ऊंट गाड़ी व खच्चर गाड़ी इत्यादि योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को 2.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 30 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है।

अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में 9 लाभार्थियों को 7.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 90 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है। इसी तरह, ट्रेड और बिजनेस सैक्टर में 157 लाभार्थियों को 116.38 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 14.13 लाख रूपए की सब्सिडी शामिल है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) सहायता प्राप्त योजनाओं के तहत लघु व्यवसाय योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 41.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 40 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है। इसी प्रकार, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) सहायता प्राप्त योजनाओं के तहत एक लाभार्थी को 8 लाख रूपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago