Categories: Government

MCF अधिकारी ने कर्मचारियों से किया अभद्र व्यवहार, कर्मचारी कल करेंगे बड़ी हड़ताल ।

फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रषांत अटकान के द्वारा निगम के दो कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और गाली गलौच किये जाने के विरोध में निगम के तीनों जोनों के कर्मचारी पैन डाउन टूल डाउन करके 25 अगस्त को हड़ताल करेंगे।

म्युनिस्पिल कारपोरेषन ईम्पलाईज फैडरेषन के कार्यकारी प्रधान शाहाबीर खान, महासचिव महेन्द्र चैटाला, कार्यालय कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेष बैंसला, मकैनिकल वर्करज यूनियन के प्रधान रमेष पहलवान ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया।

MCF अधिकारी ने कर्मचारियों से किया अभद्र व्यवहार, कर्मचारी कल करेंगे बड़ी हड़ताल ।

फैडरेषन नेताओं ने निगम कर्मचारियों को आह्वान किया है कि कर्मचारियों के मान-सम्मान के रक्षा की खाातिर किये जाने वाले इस संघर्ष में बढ़-चढ़ कर भाग लें। इससे पूर्व इसी अधिकारी के द्वारा निगम कर्मचारियों की गलत तरीके से लगाई गई अनुपस्थिति के विरोध में निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्षन करते हुए इस अधिकारी के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने बताया कि निगम के एन.आई.टी. जोन के संयुक्त आयुक्त की बेहूदापूर्ण हरकतों से जुड़ी अनेकों घटनायें और अपनी सीमाओं से परे जा कर के आदेष पारित किये जाने के कारण न केवल निगम की आम जनता में बदनामी हो रही है बल्कि निगम के कर्मचारी व अधिकारी भी उनकी इन हरकतों से परेषान हैं।

उन्होंने बताया कि आज 24 अगस्त को सुबह एक बैठक के दौरान संयुक्त आयुकत अटकान ने सभी मर्यादाओं को ताक पर रख कर के निगम के आई.टी. विंग में कार्यरत अक्षय कुमार व मुकेा नामक प्रोग्रामर के साथ गाली गलौच की और जूते मारने तक की बात कही, जिसके परिणामस्वरूप निगम कर्मचारियों में भारी गुस्सा है।

इतना ही नहीं इस अधिकारी ने अपनी गलती को कवर करने के लिए इन कर्मचारियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. तक दर्ज करने की लिखित धमकी इन्हें दी है। उन्होंने बताया कि माननीय पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के द्वारा इस अधिकारी को स्थानांतरण के विरूद्ध स्थगनादेश दिया हुआ है, उसका मतलब नहीं है कि यह अधिकारी अपनी सीमाओं का अतिक्रमण करके गैरकानूनी काम करते हुए कर्मचारियों के साथ गाली गलौच की भाषा में बात करेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago