बड़ी खबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री लाल खट्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव | ट्वीट कर दी जानकारी

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हरियाणा से सामने आ रही है | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | इस बात की जानकारी खुद हरियाणा के सीएम ने 24 अगस्त शाम 7:02 पर ट्वीट करके दी | उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि जो भी लोग हालही में उनके संपर्क में आये हैं वे सभी अपनी जांच अवश्ये करवाएं |

बड़ी खबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री लाल खट्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव | ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम खट्टर ने अपने सभी सहकर्मियों, परिवारजनों और नज़दीकी कार्येकर्ताओं से भी अपील की है कि वे अपना कोरोना टेस्ट आवश्ये करवाएं | साथ ही उनसे यह दरख्वास्त भी की है कि वे सभी अपने आप को क्वारंटाइन करलें जिससे की उनसे जुड़े अन्य लोगों तक कोरोना के वायरस का संक्रमण न पहुँचे | फिलहाल, सीएम खट्टर कुछ दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं जहाँ वे अपनी सेहत का पूरी तरह से ख़याल रख पाएंगे |

दरअसल, मनोहर लाल खट्टर कुछ ही दिन पहले एक सभा में सम्मिलित हुए थे जिसके बाद से उनको कोनो के लक्षण दिखने लगे | टेस्ट कराने पर रिपोर्ट तो नेगेटिव आयी पर एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया था | आज जब एक बार फिर कोरोना टेस्ट करवाया तो रिटर्न रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी | आपको बता दें कि चंडीगढ़ में कल से मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है जिसके तहत सभी विधान सभा के सभी एमएलऐ सदस्यों को कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य था |

हरियाणा के स्वास्थय और ग्रहमंत्री अनिल विज भी अपनी खराब सेहत के चलते कल से शरू हो रहे मॉनसून सत्र में तफ्तीश नहीं कर पाएंगे |

कोरोना की पहुँच ऐसी है की कोई भी व्यक्ति, राजा हो या रंक इसकी मार से अछूता नहीं है फिर चाहे वो बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन हों या फिर कोई सरकारी पद संभाले अधिकारी | कितनी भी सावधानी और सतर्कता इस वायरस को मात देने में विफल नज़र आ रही है |

शायद यही कारण है की सरकार द्वारा आये दिन गाइडलाइन्स जारी किये जा रहे हैं जिससे की इस कोरोना वायरस की संक्रमण चेन को तोड़ कर इसका प्रभाव और पहुँच दोनों ही कम् किये जा सके | बीते कुछ दिन कोरोना से निपटने की नीतियों में शनिवार और ऐतवार को सरकारी दफ्तर और बाज़ार बंद करने का आदेश भी शामिल है | हालांकि कोई भी नीति अभी इस पैरामीटर पर खरी नहीं उतर पायी है और सभी प्रयास विफल होते नज़र आ रहे हैं | Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago