हरियाणा के मंत्री ओम प्रकाश का बयान, वृक्ष हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है ।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आज पेड़ इंसान की जरूरत व जीवन का आधार हैं। इंसान और वृक्षों के बीच हमेशा से ही गहरा रिश्ता रहा है। वृक्ष हमारे ऐसे मित्र हैं, जिनकी हमें अन्तिम सांस तक जरूरत होती है।

श्री ओम प्रकाश यादव ने यह बात जिला महेंद्रगढ़ पौधारोपण महा अभियान के तहत अपने निवास स्थान पर पौधारोपण के दौरान कही। श्री यादव ने कहा कि पौधारोपण के लिए हर नागरिक को प्रतिवर्ष कम से कम दो पौधे जरूर लगाने चाहिए और इसके लिए हमें अपने आसपास के लोगों, दोस्तों व पड़ोसियों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन कम होते पेड़ों तथा फैक्ट्रियों के कारण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।

हरियाणा के मंत्री ओम प्रकाश का बयान, वृक्ष हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है ।

इसलिए हमें भविष्य की जरूरतों व प्रदूषण को कम करने के लिए अधिकसे अधिक पौधारोपण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के बाद हमारा दायित्व बनता है कि हम पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी पूरी देखभाल करें।

हमें भावी पीढ़ी में ऐसे संस्कार डालने चाहिए जिससे पौधों का जीवन में महत्व जानते हुए स्वयं पौधारोपण के लिए आगे आएं। इसके अलावा, पौधारोपण के लिए एक मुहिम के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है। पौधे केवल शुद्ध वायु ही नहीं देते हैं अपितु कई प्रकार की घातक बीमारियों से भी हमारी सुरक्षा करते हैं और इंसान को नया जीवन भी प्रदान करते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago