Categories: Government

भ्रष्ट जेई की MLA नीरज शर्मा ने की थी शिकायत, सरकार ने 9 महीने बाद जेई को किया बर्खास्त ।

फरीदाबाद : हरियाण सरकार ने फरीदाबाद नगर निगम के जेई हेमंत त्यागी को बूस्टर पर अनियमिताओं का दोषी पाने पर बर्खास्त कर दिया है। एनआइटी-86 के विधायक नीरज शर्मा ने दो दिसंबर 2019 को एनआइटी-86 विधानसभा क्षेत्र के संजय कॉलोनी बूस्टर पर रात्रि 1.40 बजे निरीक्षण किया तो वहां तीन-चार झुग्गियां बनी हुई थीं और वहां अवैध रूप से ठेकेदार के मजदूर रह रहे थे।

मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार यहां रहने के पैसे जेई को देता है। इसी बूस्टर के अंदर एक बारातघर भी बना हुआ है। इस पर बिजली के एक निजी ठेकेदार का कब्जा था। पूरे परिसर में शराब की खाली बोतलें फैली थीं। ऐसा लग रहा था कि यह कोई सरकारी परिसर न होकर किसी का निजी क्षेत्र हो। जेई की इस लापरवाही की बाबत जब निगमायुक्त को शिकायत दी तो उसे आंतरिक जांच में दोषी पाया गया मगर उसके खिलाफ राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई नहीं हुई।

भ्रष्ट जेई की MLA नीरज शर्मा ने की थी शिकायत, सरकार ने 9 महीने बाद जेई को किया बर्खास्त ।

अब जब विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में इस मामले में कार्रवाई के लिए सवाल पूछा तो सरकार ने कार्रवाई के रूप में नौ माह बाद जेई को बर्खास्त कर दिया है।

विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि बूस्टर बंद रहने से करीब एक लाख लोगों की जलापूर्ति प्रभावित होती है। इसके चलते उन्होंने बूस्टर का औचक निरीक्षण किया था। शर्मा के अनुसार जेई के खिलाफ सरकार ने नौ माह बाद कार्रवाई की है। न्याय में देरी से न्याय का आभास नहीं होता है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि जेई को अब राजनीतिक संरक्षण के चलते किसी अन्य विभाग में भी नौकरी दी जा सकती है। इसलिए ऐसे लापरवाह लोगों को सरकारी नौकरियों से दूर रखा जाए। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज का आभार जताया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago