106 यात्रियों को ले जा रही ये ट्रेन रहस्यमय तरीके से हो गई गायब, नहीं मिला सुराग

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में ऐसे बहुत से रहस्य हैं, जिनसे आज तक पर्दा नहीं उठ सका है। ट्रेनों और प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कई रहस्यमय किस्सों के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन इन सबसे ऊपर है इटली की वो ट्रेन जो यात्रियों समेत गायब हो गई। यह घटना साल 1911 की है, जिसमें 106 लोगों को ले जा रही एक ट्रेन सुरंग में घुसते ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। इस ट्रेन का आज तक पता नहीं चल पाया है कि वो आखिर कहां गई?

रहस्यों से भरी यह धरती अपने अंदर अनेकों घटनाएं लेकर मौजूद है। जेनेटी नाम की एक ट्रेन साल 1911 में रोमन स्टेशन से रवाना हुई थी। इस बीच ट्रेन को एक सुरंग से होकर गुजरना था, लेकिन यह ट्रेन जैसे ही सुरंग में घुसी, वो अचानक गायब हो गई।

106 यात्रियों को ले जा रही ये ट्रेन रहस्यमय तरीके से हो गई गायब, नहीं मिला सुराग

पहचान फरीदाबाद आपको ऐसी बहुत सी घटनाओं के बारे में बताता है जो आज तक आपने नहीं सुनी होगी। उस समय ट्रेन की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस रहस्यमय घटना के बारे में कहा जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 साल पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी।

सच क्या है आज तक कोई जान नहीं पाया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन सन् 1840 में मेक्सिको में पहुंच गई थी। इस कारण इसे भूतिया ट्रेन भी कहा जाता है। मेक्सिको की एक डॉक्टर ने दावा किया था कि वो जिस अस्पताल में काम करती है, वहां रहस्यमय तरीके से 104 लोगों को भर्ती कराया गया था। लेकिन वो सारे के सारे पागल हो गए थे।

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सभी जान न चाहते हैं। वो इतना मुसाफिर जरूर बता पा रहे थे कि वो ट्रेन से यहां तक आए हैं। लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं बनी थी, जो रोम से सीधे मेक्सिको तक जाए। हैरान करने वाली एक बात और थी कि इन लोगों के मेक्सिको आने का कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था।

पहचान फरीदाबाद अपने पाठकों के लिए रोचक कहानियों से लेकर रहस्य्मय कहानियां भी लेकर आता है। हमारा धर्म है कि आप तक सभी जानकारी पहुचें। यह अजीबोगरीब घटना आजतक पूरी दुनिया के लिए रहस्य ही बनी हुई है। हालांकि उससे भी बड़ा रहस्य ये है कि इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कई हिस्सों में इस ट्रेन को देखे जाने का दावा किया जा चुका है। हर बार जिस ट्रेन को देखे जाने का लोगों ने जिक्र किया, वो ठीक वैसी ही थी जैसी ट्रेन 1911 में गायब हो गई थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago