Categories: Entertainment

सिंगर अमित ढुल ने दी आवाज, डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर हुई धमाकेदार रिलीज

 फिल्‍म और गाना केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं को प्रेरणा का स्रोत भी है। इसे ही ध्‍यान में रखकर 4एस इंटरनेशनल कंपनी की प्रोड्क्शन इकाई हुकुम का इक्का द्वारा नया हरियाणवीं गाना ‘बाबू का लाडला’ तैयार किया गया है।

युवाओं को प्रेरित करते इस गाने में दीप सिसई ने अभिनय किया है। वीरवार को हुकूम का इक्‍का के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट (https://www.youtube.com/watch?v=iBNopAWhFlM) पर रिलीज होते ही इस गाने ने धूम मचा दी। 

सिंगर अमित ढुल ने दी आवाज, डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर हुई धमाकेदार रिलीज

निर्देशक मोहन बेताब द्वारा निर्देशित इस गाने में हरियाणवीं सिंगर अमित ढुल ने अपनी आवाज के साथ दीप सिसई, जेडी बल्लू व शौर्य कालीरमन के साथ स्क्रीन भी शेअर किया है। इस गाने में अमित और दीप कैमेस्ट्री को उनके फैंस काफी लाइक कर रहे है। गाने के रिलीज के साथ ही बहुत बढ़िया रिस्पांस मिला।

मूल रूप से हिसार के रहने वाले दीप सिसई का कहना है कि यह गाना युवाओं को प्रेरित करने के मकसद से बनाया गया है। इस गाने में एक पिता का अपने बेटे पर यकीन और फिर उसकी सफलता के बाद पिता की सिर फक्र से ऊपर उठ जाता है।

गाने से चंद युवा भी कामयाबी की राह पर निकल जाते है और कामयाब होकर फिर अपनी भूमि और अपनी संस्‍कृति के खातिर लौट आते है। यही हमारी सबसे बड़ी कामयाबी है। 

रिलीज होने के बाद यह गाना लोगों को बहुत ज्यादा ही पसंद आ रहा है। इस गाने की वीडियो बहुत ही रोमांचक है। दीप का कहना है, हरियाणवी गाने न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में काफी मशहूर हैं। इस समय लोगों ने गाने को जो प्यार दिया है, उसके लिए फैंस की धन्यवाद देता हूं।  

इस वीडियो में दीप सिसाई नीले सूट में काफी सुंदर दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के रिलीज होने के बाद बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे देखने के साथ-साथ शेअर भी कर रहे है। लोगों ने इस तरह के और गाने बनाने की फरमाइश की है। सरकार के आदेश और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करते हुए इस गाने की शूटिंग की गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

7 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago