Categories: Government

जालसाजों से रहे सावधान ,हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए किया एक एडवाइजरी जारी

28 अगस्त को   हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए एक  एडवाइजरी जारी किया ।जिसमे उन्होंने व्हाट्सएप अकाउंट हैक करने के लिए जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले साइबर क्राइम के एक नए चलन के बारे में सचेत किया । वित्तीय धोखाधडी से बचने के लिए यूजर्स उनके फोन पर आए किसी भी वेरिफिकेशन कोड वाले मैसेज का रिप्लाई न करें।

जालसाजों से रहे सावधान ,हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए किया एक एडवाइजरी जारी

साइबर जालसाजों के फर्जी मैसेज से सावधान रहने की सलाह देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां बताया कि कोविड-19 की स्थिति के बाद काफी संख्या में आनॅलाइन गतिविधियों का चलन बढऩे से साइबर अपराधी लोगों और संगठनों को ठगने के लिए नए तरीकों का सहारा ले रहे हैं।

इस नए तरह के साइबर क्राइम में जालसाज भोले-भाले लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर लेते हैं और इसका इस्तेमाल उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी करने के लिए करते हैं।

हैकिंग के तरीके के बारे में बताते हुए श्री विर्क ने कहा कि पहले हैकर एक फर्जी खाता बनाकर व्हाट्सएप तकनीकी टीम को प्रदर्शित करते हुए ‘ऑफिशियल व्हाट्सएप लोगो’ को डिस्पले पिक्चर के रूप में लगाते हैं। उसके बाद टारगेट को मैसेज भेजकर अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए छह अंकों का वैरिफिकेशन कोड सांझा करने को कहते हैं। व्हाट्सएप तकनीकी टीम से प्रतीत होता मैसेज आने पर पीडि़त झांसे में आकर वैरिफिकेशन पिन शेयर करता है। तत्पश्चात लॉगइन के बाद अकाउंट हैकर की कंट्रोल में आ जाता है और वह किसी को मैसेज भी भेज सकता है। हैकर्स दोस्तों और परिवार के लोगों से धोखाधड़ी वाले संदेश भेज कर पैसे, पिन, ओटीपी आदि की मांग करते हैं।

विर्क ने एहतियाती उपायों पर प्रकाश डालते हुए यूज़र्स से कहा कि वे वैरिफिकेशन कोड को किसी के साथ शेयर न करें। उन्होंने सोशल मीडिया अकांउटस के लिए ‘टू-स्टैप वैरिफिकेशन’ अपनाने का भी सुझाव दिया। इससे उनके आकंउटस सेफ होंगे भले ही हैकर्स की वैरिफिकेशन कोड तक पहुंच हो, क्योंकि अकांउट में सफलतापूर्वक लॉग इन करने के लिए एक पासवर्ड की आवश्यकता होगी। साथ ही पिन या ओटीपी मांगने वाले मैसेजों पर कभी प्रतिक्रिया न करें क्योंकि सोशल मीडिया ऐपलीकेशन कभी भी ऐसी जानकारी के लिए कॉल या मैसेज नहीं करता है। इसके अतिरिक्त, यूज़र्स यदि किसी के साथ छह अंकों का वैरिफिकेशन पिन सांझा करते हैं, तो अपने व्हाट्सएप अकांउट को तुरंत रि-वैरिफाई करे।
क्रमांक-2020

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago