Categories: Government

लॉकडाउन के नाम पर मजाक कर रही है हरियाणा सरकार फिर वापस लिए आदेश

गृह मंत्री अनिल विज ने बताया है कि अब हरियाणा में सोमवार- मंगलवार को Lockdown नहीं लगेगा। हरियाणा सरकार हर दिन अपने फैसले बदल रही है और जनता को परेशान कर रही है कुछ दिन पहले हरियाणा सरकार ने फैसला लिया था


जिसके आदेशों में लिखा था कि जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर सभी दुकाने शनिवार और रविवार बंद रहेंगी यानी कि साप्ताहिक अवकाश कर दिया जाएगा ,लेकिन इस फैसले का व्यापारियों ने और दुकानदारों ने लगातार विरोध किया और इसको लेकर प्रशासन के साथ मीटिंग की जिसमें अपनी मांग रखी

लॉकडाउन के नाम पर मजाक कर रही है हरियाणा सरकार फिर वापस लिए आदेश

इस मीटिंग में व्यापारियों ने कहा की अब शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का मतलब है हमारे व्यापार को सीधा नुकसान पहुँचना इसको लेकर व्यापारियों ने मांग की थी और कहा कि यदि लॉकडाउन लगाना है तो साप्ताहिक अवकाश ना करके किसी अन्य दिन लगा दीजिए उसके बाद प्रशासन के शुक्रवार को आदेश आये जिसमें यह जारी किया गया

कि अब सोमवार और मंगलवार को जरूरी सामानों को दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद की जाएंगी लेकिन हरियाणा सरकार ने फिर से अपने फैसले को बदल दिया है अब हरियाणा में किसी भी तरह का कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा इस तरह के आदेश निकाल दिए

अनिल विज ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है

उन्होंने लिखा है कि केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 में प्रदेश सरकारों को लॉक डाउन करने का अधिकार नहीं दिया है इसलिए हरियाणा सरकार का दिनांक 28 अगस्त का सोमवार और मंगलवार को बाज़ार बंद रखने का आदेश वापिस ले लिया है ।

इसलिए अब कोई लॉक डाउन नहीं होगा।

बता दें कि हरियाणा सरकार ने पहले 21 अगस्त को शनिवार-रविवार को Lockdown लगाया था। लेकिन 28 अगस्त को ये फैसला लिया गया था कि अब शनिवार-रविवार नहीं, बल्कि सोमवार-मंगलवार को Lockdown होगा।लेकिन अब गृह मंत्री ने साफ तौर पर कह दिया है कि अब कोई Lockdown नहीं लगेगा।

लोगो के हुआ था नुकसान


दरअसल पिछ्ले शनिवार औऱ रविवार को लोगो की दुकानें बंद रही तो उनको नुकसान हुआ इससे जितनी आम जनता को आर्थिक परेशानिया हुई उतनी ही मानसिक परेशानियों से भी जूझना पड़ा


इससे व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई होगी परंतु बार-बार इस तरह के बचकाने फैसलों से सरकार के कार्यप्रणाली पर अवश्य प्रश्न चिन्ह लगता है क्यों अपने फैसले लेने में असक्षम साबित हो रही है हरियाणा सरकार ?

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago