फरीदाबाद और गुरुग्राम में प्रतिस्पर्धा, ऐसा है कोरोना ग्राफ

महामारी कोरोना का प्रहार हर दिन लगातार तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस ने सबकुछ बदल के रख दिया है। राज्य में शनिवार को कोरोना के सर्वाधिक 1,391 नये मामले सामने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 61,987 पहुंच गई जबकि इस महामारी से नौ और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 670 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

कोरोना अपनी जड़ें बहुत मजबूत कर चुका है। सरकार द्वारा दी गई बुलेटिन के अनुसार करनाल, भिवानी, पंचकूला और यमुनानगर में दो-दो और गुड़गांव में एक मरीज की मौत हुई है।

फरीदाबाद और गुरुग्राम में प्रतिस्पर्धा, ऐसा है कोरोना ग्राफ

हरियाणा में गुरुग्राम और फरीदाबाद में आपसी मुकाबला चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार गुड़गांव में 124, फरीदाबाद में 158, करनाल में 140, रेवाड़ी में 110, पंचकूला में 96, हिसार में 78, सोनीपत और कुरुक्षेत्र 75-75, यमुनानगर में 87 नये मामले सामने आये है। बुलेटिन में बताया गया है कि इस समय राज्य में 10,606 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 50,711 लोग इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना वायरस को पराजय किया जा सकता है यदि हम सतर्कता दिखाएं। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 81.81 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत रह गई है।

ऐसा रहा कोरोना का ग्राफ शनिवार को। फरीदाबाद में 158, गुरुग्राम में 124, सोनीपत में 75, रेवाड़ी में 110, अंबाला में 98, रोहतक में 36, पानीपत में 65, करनाल में 140, हिसार में 78, पलवल में 11, पंचकूला में 96, महेंद्रगढ़ में 19, झज्जर में 10, भिवानी में 61, कुरुक्षेत्र में 75, नूंह में 10, सिरसा में 42, यमुनानगर में 87, फतेहाबाद में 23, कैथल में 73 नए मरीज सामने आए।

जिले में महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक यहां 12462, गुरूग्राम में 1169, सोनीपत में 4251, रेवाड़ी में 3441, अंबाला में 3608, रोहतक में 2873, पानीपत में 3397, करनाल में 2693, हिसार में 2170, पलवल में 1464, पंचकूला में 2075, महेंद्रगढ़ में 1636, झज्जर में 1176, भिवानी में 1335, कुरुक्षेत्र में 1647, नूहं में 730, सिरसा में 1252, यमुनानगर में 1486, फतेहाबाद में 873, कैथल में 1006, जींद में 533 व चरखीदादरी में 266 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago