मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार, जल्द लौटेंगे काम पर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार, जल्द लौटेंगे काम पर : महामारी कोरोना से सारी दुनिया इस समय लड़ रही है। कोरोना से आम आदमी ही नहीं मंत्री से लेकर अभिनेता तक सभी परेशान है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 अगस्त, 2020 को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा है और आज उनका दिन काफी आरामदायक तरीके से बीता । उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं।

कोरोना वायरस से सभी लोग ग्रस्त हैं और आपको बता दें मनोहर लाल का सोमवार को दोबारा कोरोना टेस्ट होगा। इसमें उनके संक्रमण से उबरने की जांच की जाएगी। टेस्ट रिपोर्ट से पता चलेगा कि वे अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं या फिर निगेटिव हो गए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार, जल्द लौटेंगे काम पर

महामारी ने सभी की ज़िंदगी इस समय रोक दी है। मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दुबे ने बताया कि वे अच्छी तरह से आराम कर रहे हैं और अपनी दैनिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। कल जानकारी आई थी कि मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन सीएम मनोहर लाल की हालत अब ठीक हैं। वे अच्छी नींद ले रहे हैं और उन्हें सामान्य भूख लग रही है।

अस्पताल द्वारा जारी किए गए एक मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. एके दुबे ने बताया कि मनोहर लाल को ऑक्सीजन की कोई आवश्यकता नहीं है। 

मुख्यमंत्री की आज फिर से कोविड जांच के बाद उपचार करने वाली सलाहकार टीम आगे के उपचार के संबंध में निर्णय करेगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के बारे में पुष्टि की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago