स्कूल टीचर ने अपने प्रेमी के लिए पति को लगा दिया ठिकाने, इस तरह हुआ खुलासा

स्कूल टीचर ने अपने प्रेमी के लिए पति को लगा दिया ठिकाने :- प्यार इंसान को पूरी तरह से बदल देता है. लेकिन प्यार में अंधे हो कर कोई कदम उठाना भी सही नहीं है. हाल ही में हरियाणा के नारनौल जिले के एक गाँव से हैरतअंगेज मामला सामने आया है. दरअसल, यहां की एक महिला ने अपने पति को प्रेमी संग मिल कर मार गिराया है.

जिसके बाद अब आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में 15 अगस्त को एक शव पुलिस ने बरामद किया था. जिसके बाद से ही उन्होंने शव की शनाख्त करनी शुरू कर दी थी. जब मृतक का मोबाइल कॉल हिस्ट्री जांचा गया तो जो सच सामने आया, वह सच में आपके पैरों तले से ज़मीन हिला कर रख देगा.

स्कूल टीचर ने अपने प्रेमी के लिए पति को लगा दिया ठिकाने, इस तरह हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार मृतक नारनौल के नावां गाँव में 15 अगस्त को निम्बाहेडी से निम्बी रोड के पास सड़क के किनारे पाया गया था. मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दायर कर लिया था.

लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मृतक युवक की स्कूल टीचर पत्नी को ही पाया है. महिला को कोर्ट रिमांड पर दो दिन के लिए रखा गया है और उससे सच उगलवाने की कोशिश की जा रही है.

बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस वाले दिन पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक शिक्षक की सड़क हादसे में जान चली गई है. ऐसे में मृतक के परिजनों ने शक जताया कि यह एक्सीडेंट नहीं बल्कि एक हत्या है. ऐसे में पुलिस ने भी तुरंत मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी थी.

Photo by Vera Arsic on Pexels.com

पुलिस के अनुसार मृतक की शादी 15-16 साल पहले हुई थी और अब उसके तीन बच्चे भी हैं. वह एक स्कूल टीचर था जबकि उसकी पत्नी भी सरकारी स्कूल में ड्राइंग टीचर लगी हुई है.

पूछताछ के बाद सामने आया कि दो साल पहले ही पत्नी की नांगलमाला के रहने वाले मनीष के साथ दोस्ती हुई थी. दोनों एक शादी के दौरान मिले थे ऐसे में दोनों एक दुसरे को अपना दिल हार बैठे थे. आरोपी मनीष कई बार मृतक की पत्नी से मिलने उसके घर जाया करता था. वह अक्सर पति के घर से जाने के बाद ही उसे घर पर बुलाया करती थी.

Photo by Ian Panelo on Pexels.com

जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने पति को मिल कर रास्ते से हटाना चाहा. उन्होंने सेकंड हैंड बोलेरो गाड़ी ले कर एक्सीडेंट बना कर महिला के पति की जान ले ली. इन दोनों ने टीचर को वारदात वाले दिन पहले एक्सीडेंट करके चोट पहुंचाई और फिर हेलमेट से उसके सिर पर मार-मार कर उसको अधमरा कर दिया.

जब इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने अपनी गाड़ी तले उसे रौंद दिया. लेकिन आरोपी का हेलमेट टीचर के पास ही रह गया जिससे पुलिस को दोनों पर शक हो गया. इसके अलावा मृतक की बहन के साथ फोन पर जो रिकॉर्डिंग सामने आई उससे यह साफ़ ज़ाहिर हो गया कि मामले के पीछे टीचर की पत्नी और मनीष का ही हाथ था.

Credit : sansarkranti

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago