हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार बोर्ड करवा रहा है मैपिंग कार्य

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार समय-समय पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है। परीक्षाओं के आयोजन के समय एक परीक्षा केन्द्र से दूसरे परीक्षा केन्द्र की दूरी ज्ञात करने तथा परीक्षा केन्द्र में परीक्षा सम्बन्धी आवश्यक सभी जानकारियां प्राप्त करने के उद्देश्य से बोर्ड कार्यालय द्वारा मैपिंग कार्य करवाया जा रहा है।


इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड तथा सीबीएसई से सम्बद्धता प्राप्त विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र स्थापित किये जाते हैं।

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार बोर्ड करवा रहा है मैपिंग कार्य

उन्होंने आगे बताया कि मैपिंग का कार्य (हरियाणा स्पेस ऐप्लीकेशन सैंटर हिसार) से करवाया जा रहा है, जिसकी बैबसाईट www.harsac.org पर दिये गये लिंक (https://hsac.org.in/download/schoolsurvey.apk) से School survey Application Download करके अथवा Application Android Mobile पर Download करके शिक्षण परिसर में उपस्थित रहकर सभी सूचनाएं दर्ज की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि www.harsac.org पर दिए गए लिंक से Application Download करके शिक्षण संस्थानों द्वारा सभी सूचनाएं ऑनलाईन दर्ज की जानी आवश्यक हैं। इस कार्य के दौरान अगर कोई तकनीकी समस्या आती है तो वे सम्बन्धित तकनीकी अधिकारी के मोबाईल नं. 9779949248 पर सम्पर्क करते हुए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न करवाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago