Categories: Faridabad

हरियाणा सरकार कोरोना काल में टोल टैक्स बढ़ा कर, आमजन पर डाल रही मंहगाई की मार । योगेश कुमार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगड़ा ने फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर पर ऊपरगामी पुल के शुल्क में की गई वृद्धि को कोराना की मार झेल रहे आमजन पर सरकार की एक और बड़ी मार करार दिया है। उनके अनुसार आज जब कोरोना के चलते हर वर्ग परेशान हैं।

ऐसे में सरकार को यह चाहिए था कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए जाने वाले सभी करों को समाप्त कर दे लेकिन सरकार इसके विपरीत इन करो को दुगना करने में लगी है। ढींगड़ा के अनुसार यह वर्तमान भाजपा सरकार की जन विरोधी सोच का असली चेहरा है।

हरियाणा सरकार कोरोना काल में टोल टैक्स बढ़ा कर, आमजन पर डाल रही मंहगाई की मार । योगेश कुमार

आज जारी एक बयान में प्रदेश प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगड़ा ने बताया कि बदरपुर फ्लाईओवर से रोजाना लाखों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है और दिल्ली से आगरा की तरफ जाने वाले सभी वाहन इसी मार्ग से होकर निकलते हैं, यही कारण है कि प्रदेश में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बदरपुर फ्लाईओवर का निर्माण बीओटी आधार पर कराया था, इस हिसाब से क्योंकि इस पुल को बने लगभग एक दशक का समय हो गया है।

इस कारण सही मायने में तो सरकार को अब इस पूल को टोल फ्री कर देना चाहिए लेकिन बजाय इस पुल को टोल फ्री करने के भाजपा सरकार जहां से गुजरने वाले वाहनों से बीती रात 12 बजे से बढ़ा हुआ चार्ज वसूल कर रही है जोकि सरासर लोगों के साथ अन्याय है। प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार आज जब चारों तरफ लोग कोरोना के चलते आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं ऐसे में इस प्रकार की सरकारी चोट आमजन के मासिक बजट को गड़बड़ा रही है।

ढींगड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी टोल टैक्स में की गई इस वृद्धि का विरोध करती है और सरकार को चेतावनी भी देती है कि यदि जल्द ही सरकार ने बढ़ाई हुई टोल दरों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी जन भावनाओं के अनुरूप इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन भी करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago