Categories: Government

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी यातायात को मजबूत करने के लिए 83 सड़के होंगी अपग्रेड ।

हरियाणा में यात्रियों की सुविधा के लिए सडक़ तंत्र को और मजबूत करने और यातायात भीड़ को कम करने के लिए हरियाणा सरकार राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 688.94 किलोमीटर की कुल लंबाई की 83 सडक़ों को अपग्रेड करेगी, जिस पर कुल 383.58 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इन सडक़ों के अपग्रेडेशन के लिए 383.58 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अलावा, इन सडक़ों के अपग्रेडेशन (मरम्मत, चौड़ाकरण, मजबूती) के लिए प्लास्टिक कचरे का उपयोग करने की एक नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा, जिससे इन सडक़ों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और जनता इन सडक़ों की सुविधाओं का अधिक समय तक लाभ उठा पाएगी।

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी यातायात को मजबूत करने के लिए 83 सड़के होंगी अपग्रेड ।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत चरखी दादरी जिले में 108.69 कि. मी. लंबाई की 11 सडक़ों, झज्जर में 14,73.75 कि. मी. लंबाई की 14 सडक़ों, जींद में 117.26 कि. मी. लंबाई की 9 सडक़ों, करनाल में 36.87 कि. मी. लंबाई की 6 सडक़ों, मेवात में 78.29 कि. मी. लंबाई की 11 सडक़ों, रोहतक में 104 कि. मी. लंबाई की 15 सडक़ों, सिरसा में 131.29 कि. मी. लंबाई की 11 सडक़ों, और यमुनानगर में 38.74 कि. मी. लंबाई की 6 सडक़ों को अपग्रेड किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि इन सडक़ों का खर्च केंद्र और राज्य सरकार दोनों द्वारा 60:40 के अनुपात में वहन किया जाएगा, जबकि पांच साल के रखरखाव का खर्च पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago