हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए जि़ला रेवाड़ी के कुंड बस स्टैंड के पास अंडरपास या फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों।
गौरतलब है कि रेवाड़ी से नारनौल के बीच 6 लेन का एक हाईवे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाया जा रहा है। इस हाईवे पर कुंड बस स्टैंड के पास अंडरपास या फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस संबंध में आज हरियाणा के सहकारिता मंत्री ने एनएचएआई के उप-निदेशक से की बातचीत भी की ।

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने बताया कि कुण्ड बस स्टैण्ड के लिए पहले न तो अंडरपास था और न ही फ्लाईओवर का प्रपोजल था, ऐसे में लोगों को कुण्ड बैरियर से वापस आकर जाना पड़ता है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि वे लोगों की इस मांग को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे । उन्होंने कहा कि इसके बारे में पहले एनएचएआई को पत्र भी लिखे गये हैं।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…