Categories: Crime

विदेशी लड़कियों का इस्तेमाल कर फरीदाबाद के OYO में खिलवाया जा रहा था कसीनो ।

फरीदाबाद: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 द्वारा फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड स्थित OYO होटल में कसीनो पकड़ा गया है।

श्रीमती धरना यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर विमल कुमार को सुचना मिली थी की NIT में एक होटल में कसीनो जुआ चल रहा है। उच्च अधिकारियो के दिशानिर्देश अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की रात को छापे मारी कर कसीनो खेल रहे 12 लोगो को गिरफ्तार किया है जिनमे दो लड़कियां भी शामिल है

विदेशी लड़कियों का इस्तेमाल कर फरीदाबाद के OYO में खिलवाया जा रहा था कसीनो ।

आरोपियों के कब्जे से 1 लाख, 3 हजार चार सो पचास रुपए नकद , 101 कैसीनो प्लेयिंग कार्ड, 500-500 रुपए की 1470 गेंब्लिँग चिप जिनका कुल मूल्य 735000 है, बरामद किए ।

गिरफ्तार 12 आरोपी

नितिन,अंकित,अनिल,हरनेक,अनुराग,फिरोज,संदीप,अमित,जतिन,निकेत,योजना और संगमु हैं जिनमे दोनो महिलाओं समेत 3 आरोपी दिल्ली और बाकी के 9 आरोपी फरीदाबाद के अलग अलग स्थानों के रहने वाले हैं।

पूछताछ में मुख्य आरोपी निकेत आजाद ने बताया की वह होटल किराये पर लेकर कसीनो खिलाता है और किराये पर लाई गई लड़कियों के द्वारा, खेलने वाले फन्टरो (खिलाड़ी) को खेल शुरू होने से पहले ही बोली के हिसाब से चिप(टोकन) बिकवा देता है, जिनकी कीमत 100 रूपये से 2000 रूपये तक होती है। रात को खेलते समय सभी खिलाड़ी अपने टोकन को लेकर गेम खेलते है। टोकन हार जाने या जीत जाने पर अगले दिन में ही उनका हिसाब कर देता है।


हर बार अलग अलग फ़ार्म हाउस, होटल का कमरा इत्यादि बुक करवाया जाता था ताकि पुलिस को इस काम की भनक ना लगे। इसके लिए हर रोज रात को अलग अलग जगह का चुनाव किया जाता था जिसकी लोकेशन खिलाडियों के पास व्हाट्स एप ग्रुप पर भेज दी जाती थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

1. नितिन, निवासी ओल्ड फरीदाबाद

2. अंकित, निवासी सेक्टर 28 फरीदाबाद

3. अनिल, निवासी एनआईटी फरीदाबाद

4. हरनेक, निवासी एनआईटी फरीदाबाद

5. अनुराग, निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद

6 . फिरोज, निवासी नेकपुर फरीदाबाद

7. संदीप, निवासी गगन विहार दिल्ली

8. अमित , निवासी ओल्ड फरीदाबाद

9. जतिन ,निवासी एनआईटी फरीदाबाद

10. निकेत ,निवासी एनआईटी फरीदाबाद

11.योजना,निवासी मालवीय नगर दिल्ली

12. संगमु , निवासी मालवीय नगर दिल्ली

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ थाना कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत के मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago