जिला प्रशासन द्वारा दिए गए कंट्रोल रूम हेल्प लाइन न से लोगो को मिल रही काफ़ी मदद ।

फरीदाबाद जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर जरूरतमंद लोगों खासकर खाने की व्यवस्था करने में असमर्थ परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। ये हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे एक्टिव रहते हैं तथा इसमें एक बार में करीब 10 लाइनों पर सीधी कनेक्टिविटी रहती है। हेल्पलाइन पर जब भी खाने की मांग जरूरतमंद व्यक्ति द्वारा की जाती है तो उसे तुरंत मदद पहुंचाई जाती है।


मिर्जापुर कालोनी में रहने वाली सुशीला, शिल्पी, अलका व उसके पति प्रेमपाल आदि अनेक परिवारों ने जब जिला प्र्रशासन के कंट्रोल रूम के नंबर 0129-2221000 पर संपर्क किया और खाने की समस्या बताई तो इन परिवारों को तुरंत खाने की मदद पहुंचाई गई। अब इन परिवारों को करीब 18 दिनों से निरंतर भोजन पहुंचाया जा रहा है। इन परिवारों ने जिला प्रशासन की इस पहल को काफी सराहनीय बताया तथा कहा कि ऐसे वक्त जब उनकी दैनिक मजदूरी के काम बंद हो गए है तो उनके सामने दो वक्त के खाने की समस्या पैदा हो गई, तब हेल्पलाइन नंबर से उनके घर पर तुरंत मदद पहुंची।


कंट्रोल रूम के इचार्ज डा. एमपी सिंह ने बताते हैं कि इस समय प्रतिदिन उनके कंट्रोल रूम के नंबरों पर करब 800 से 1000 काॅल आते हैं, जिनमें से करीब 60 प्रतिशत काॅल सूखे राशन व पके खाने के लिए आती हैं। शुरू में खाने के लिए अधिक काॅल आती थी, जब से सुबह व शाम के समय निरंतर खाना वितरण का कार्य शुरू हुआ है और लगभग सभी जरूरतमंदों को ट्रैक कर लिया गया है, तब से खाने की मांग के काॅल कम हुए हैं।

उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर फोन के बाद वांलिटियर्स की मदद से जरूरतमंद परिवार को तुरंत खाना पहुंचाया जाता है। कई बार वे स्वयं भी जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाकर आते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago