Categories: Government

TOLL-TAX- एक एक रुपए की मांग भी पड़ रही है लोगो पर भारी

कोरोना के चलते लोगो के दिनचर्या ,खान पान ,रेहन सहन में काफी बदलाब आ गया है। हर महीने कोई न कोई नए बदलाब देखने को मिलता है। इस बार सितंबर का महीना भी लोगों के लिए कई तरह के बदलाव लेकर आ रहा है।एक सितंबर से बदरपुर फ्लाईओवर का सफर महंगा होने जा रहा है। फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली से फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले तकरीबन 46 हजार वाहनों पर बढ़ी टोल दरों की मार पड़ने जा रही है। हालांकि, एक तरफा सफर करने वाले वाहनों का राहत मिली है लेकिन कामर्शियल वाहनों और मासिक पास बनवाकर सफर करने वालों पर इसका असर पड़ेगा। 31 अगस्त की मध्यरात्रि से टोल कंपनी बढ़ी दरें वसूलनी शुरू कर दी गयी है ।

TOLL-TAX- एक एक रुपए की मांग भी पड़ रही है लोगो पर भारी

शोधित दरों के मुताबिक एकतरफा सफर करने वाले हल्के वाहनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन मल्टीपल राइड (आना-जाना) करने वाले प्राइवेट नंबर के वाहनों को एक रुपया अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा लाइट कामर्शियल वाहनों को एक तरफा सफर करने के लिए एक रुपया अतिरिक्त और मल्टीपल राइड के लिए दो रुपये अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। 
बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों को सिंगल जर्नी के लिए दो रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे, जबकि 24 घंटे में मल्टीपल राइड का भुगतान करने वालों को मौजूदा दरों के मुकाबले तीन रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे। एक सितंबर से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी। टोल कंपनी ने बदरपुर फ्लाईओवर के सभी टोल बूथ पर इससे संबंधित नोटिस पहले ही चस्पा कर दिए थे।

कार, जीप, वैन, बस, ट्रक एवं हल्के व्यवसायिक वाहनों के टोल प्लाजा की तरफ से मासिक पास जारी किए जाते हैं। इन मासिक पास में 27 रुपये अधिक चुकाने होंगे। लाइट कामर्शियल व्हीकल को मासिक पास के लिए 41 रुपये अधिक चुकाने होंगे। जबकि बस, ट्रक, एमवी और एचसीएम जैसे भारी वाहनों को 82 रुपये अधिक चुकाने होंगे।  

टोल दरों में संशोधन 

वाहन श्रेणी            पहले टोल            अब  
कार, जीप, वैन        25 (एकतरफा)        25 (एकतरफा) 
            37 (आनाजाना)        38 (आनाजाना) 
            737 (मासिक पास)        764 (मासिक पास) 
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल    37 (एकतरफा)        38 (एकतरफा) 
            55(आनाजाना)        57 (आनाजाना) 
            1106 (मासिक पास)    1147 (मासिक पास) 
बस, ट्रक, एमएवी, एचसीएम    74 (एकतरफा)        76(एकतरफा)     
            112 (आनाजाना)        115 (आनाजाना)     
            2211 (मासिक पास)    2293 (मासिक पास)

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago