Categories: Crime

बिना सीट बेल्ट और बाइक में ट्रिपल युवकों का स्टंट देख भी क्यों ट्रैफिक पुलिस की आंख बंद?

फरीदाबाद : वैसे तो सरकार ने हरियाणा सहित पूरे देश भर में वाहन चालकों के लिए भारी भरकम चालान का ऐलान किया गया है। इसका कारण यह है कि सरकार मानती है

कि भारी भरकम चालान देने से बचने के लिए लोग ट्रैफिक पुलिस के नियमों का पालन करेंगे। अगर ऐसा होता है तो सड़क दुर्घटनाओं पर भी कहीं ना कहीं लगाम लगती दिखाई देगी।

बिना सीट बेल्ट और बाइक में ट्रिपल युवकों का स्टंट देख भी क्यों ट्रैफिक पुलिस की आंख बंद?

परंतु फरीदाबाद की तस्वीरें देखिए जरा है जहां खुलेआम लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और ट्रैफिक पुलिस है कि हाथ पर हाथ रख बैठी है। फरीदाबाद की सड़कों पर एक ही बाइक पर तीन तीन युवा वह भी बिना हेलमेट के घूमते हुए देखे जा सकते हैं।

वही कार चालकों में भी लापरवाही कुछ कम नहीं है। कार चालक भी जलवा जी के चक्कर में रॉन्ग साइड से कारों को बखूबी ट्रैफिक पुलिस के नाक के नीचे से निकाल कर ले जा रहे हैं।

बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर नकेल कसने में नाकामयाब साबित हो रही है। अधिकांश चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस का नामोनिशान ही गायब है जिस के बाबत लोग ट्वीट कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सरकार तक पहुंचाने का कार्य करते हुए दिखाई देते है।

जानकारी के लिए बता दें, अजरोंदा चौक पर ट्रैफिक पुलिस का बूथ है। यहां पुलिस कर्मियों के मौजूद होने के बावजूद उनके सामने से ट्रिपलिंग कर युवक बाइक से तेज रफ्तार भर रहे हैं। वही खुलेआम रेड लाइट जंप करने से भी युवक नहीं हिचक रहे हैं।

विपरीत साइड से आ रही गाड़ियों को रोकने के लिए भी पुलिसकर्मी मुस्तैद नहीं दिखती। नेशनल हाईवे स्थित बाटा चौक पर साइड लाइन से गुजर रहे अधिकतर कारों में बैठे लोग बिना सीट बेल्ट के ड्राइव करते नजर आते है।

चांदहट थाना क्षेत्र में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक की मौत हो गई अलीगढ़ रोड स्थित सिहौल मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए वही रसूलपुर नवोदय स्कूल के पास बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह मांग के अनुसार अलीगढ़ यूपी के रायपुर गांव निवासी सतीश का भतीजा यशपाल बघोला गांव स्थित एसीई कंपनी में काम करता था सोमवार को वह अपनी मामा लक्ष्मी के साथ बाइक से गांव आ रहा था।

रास्ते में ताराका मोड़ के पास वह बाइक को सड़क के किनारे खड़ी कर परिचित रवि से बात करने लगे। उसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया और लक्ष्मी व रवि की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

मोहम्मद पुर गांव गुलावत निवासी सतीश ने शिकायत दी, कि मंगलवार सुबह उनका पुत्र गौरव अपने घर से सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। रसूलपुर गांव के पास नवोदय स्कूल के सामने उसकी बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago