फरीदाबाद वासियों को मिलेगा तोहफा, इस जगह बन ने जा रहा छह लेन का पुल

फरीदाबाद वासियों के लिए कोरोना काल में महामारी की ख़बरों के बाद अब एक सुखद खबर आई है। किसी भी जिले में सफर को आसान बनाने के लिए पुल का होना ज़रूरी है। फरीदाबाद में गुरुग्राम नहर पर सेक्टर-8 और 4 तथा सेक्टर-3 के बीच बने दो लेन पुल से आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है कि अब इस पुल को छह लेन बनाने के लिए सरकार ने छह करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है।

शहर में लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। जल्दी ही यहां पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यहां पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा और हजारों राहगीरों का आवागमन सुगम होगा।

फरीदाबाद वासियों को मिलेगा तोहफा, इस जगह बन ने जा रहा छह लेन का पुल

जिले में ऐसी बहुत सी जगाएं हैं जहां पर लंबा – लंबा ट्रैफिक मिलता है। यहां गुरुग्राम नहर पर सेक्टर-7-8 के डिवाइडिग मार्ग को सेक्टर-3 से जोड़ने के लिए दो लेन का पुल बनाया हुआ है। पुल के नजदीक ही कई फार्म हाउस हैं, जहां पर अकसर विवाह- शादियों व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इस पुल पर ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा है।

कोरोना वायरस के कारण जब लॉकडाउन पड़ा तो ट्रैफिक में थोड़ी कमी आई, लेकिन अब जाम किलोमीटर्स में लगता है। जहां पुल बनाया जा रहा है यहां पर सब्जी-फल विक्रेताओं और रेडीमेड कपड़ा बेचने वाले रेहड़ी लगा कर अतिक्रमण कर लेते हैं। पुल के आसपास सैकड़ों रेहड़ियां खड़ी रहती है।

फरीदाबाद में जिस प्रकार लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ठीक उसी तरह यहां पर ट्रैफिक भी बढ़ता जा रहा है। यहां सुबह-शाम जब लोग फैक्ट्रियों में ड्यूटी जाते हैं या फिर छुट्टी होती है, तो यहां पर जाम लग जाता है। हरियाणा में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक मामले फरीदाबाद में हो गए हैं। कोरोना के मामले फरीदाबाद में 10 हज़ार होने वाले हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 week ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago