Categories: Government

अतिक्रमण करने वालो की आयगी शामत,अब पुलिस करेगी कार्यवाही

एक तरफ कोरोना का संक्रमण अपने चरम पर है वही दूसरी तरफ  अतिक्रमण थमने का नाम नही ले रहे है ।
चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात वाली स्थिति ऐतिहासिक नगरी के मुख्य बाजार की है। यहां कुछ दिन पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने दल बल के साथ कार्रवाई करते हुए बाजारों से अतिक्रमण हटा दिया था, तो काफी कुछ सुधर गया था। अब फिर वही हालात होने लगे हैं। मेन बाजार में प्रशासन की अनदेखी के चलते अब धीरे-धीरे दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी व सामान लगाकर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। यदि समय रहते कार्रवाई न हुई, तो फिर पहले जैसे हालात हो जाएंगे।

अतिक्रमण करने वालो की आयगी शामत,अब पुलिस करेगी कार्यवाही

बल्लभगढ़ मेन बाजार में अतिक्रमण को हटाने के लिए चार दिसंबर को एसडीएम त्रिलोक चंद, एसीपी जयवीर राठी, पुलिस बल और नगर निगम के कर्मचारियों ने पैदल चल कर अतिक्रमण हटाए थे। डिजिटल फोटोग्राफी की थी। इस फोटोग्राफी में जिन दुकानों के सामने ज्यादा दूर तक सामान लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था, ऐसे 22 दुकानदारों के चालान भी काटे थे। इन चालानों का क्या हुआ, ये भी किसी को कुछ पता नहीं है। हालांकि नगर निगम प्रशासन का कहना है कि चालान संबंधित दुकानदारों को सौंपे जा चुके हैं।

तब एसीपी राठी ने जिन पुलिस चौकी इंचार्जों को अतिक्रमण को लेकर लताड़ लगाई थी, अब उन चौकियों के सामने भी फिर से अतिक्रमण हो गया है। यदि ये ऐसे ही चलता रहा, तो बाजार से आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। किसी दिन आगजनी जैसी घटना हो गई, तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एंबुलेंस का घटना स्थल पर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

अतिक्रमण हटाना वैसे तो नगर निगम का कार्यक्षेत्र है। यदि जल्दी ही नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूर होकर दोबारा से कार्रवाई करनी पड़ेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago