Categories: Education

मोबाईल बैंक योजना के तहत बिना मोबाइल के भी बच्चे कर पायंगे ऑनलाइन पढ़ाई

ना जाने कैसा दौर आ गया है कुछ भी आसान नही हो रहा ,,,वही अब पढाई में बच्चो को नॉर्मल पढ़ाई छोड़कर ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ रही है ऑनलाइन पढ़ाई के दौर में उन बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, जिनके पास व्यक्तिगत मोबाइल नहीं है। ऐसे बच्चे या तो पढ़ाई से वंचित हैं या उन्हें दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता है।

बच्चों को इसी परेशानी को समझते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने पहल की है। उन्होंने जिले में मोबाइल बैंक बनाने की योजना पर काम शुरू किया है। इसे लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के अध्यापक, प्रधानाचार्य एवं मिडल हेड से अपील की है

मोबाईल बैंक योजना के तहत बिना मोबाइल के भी बच्चे कर पायंगे ऑनलाइन पढ़ाई

कि वह घर पर रखे खराब मोबाइल को ठीक करवाकर एकत्र करें। यह मोबाइल उन छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनके अभिभावकों के पास मोबाइल नहीं है या फिर घर में एक ही फोन है। मोबाइल देने में कन्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से स्कूलों में कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई कराई जा रही है, लेकिन सभी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बिना स्मार्ट फोन के छात्र पढ़ाई में पिछड़ते जा रहे हैं। रितु चौधरी की योजना को अधीनस्थ अध्यापकों, प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों का समर्थन मिला है और इस दिशा में काम करना शुरू दिया गया है।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सामाजिक संस्थाओं एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों से भी बात कर रही हैं। सक्षम शहरवासियों से भी अपील की जा रही है कि घर पर रखे मोबाइल ठीक करवाकर उपलब्ध कराएं,

ताकि ऑनलाइन शिक्षा से वंचित बच्चे भी इसका लाभ ले सके। उनकी योजना सितंबर के अंत तक मोबाइल उपलब्ध कराने की है। राजकीय विद्यालयों के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित संसाधनों की आवश्यकता है।

मोबाइल उन छात्रों को दिया जाएगा, जो पढ़ने में ठीक हैं, लेकिन आर्थिक चुनौतियों की वजह से स्मार्ट फोन नहीं है। इसके अलावा यदि किसी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, तो उसका इंटरनेट भी रिचार्ज कराया जाएगा, ताकि ऑनलाइन कक्षाओं मे मोबाइल डाटा बाधा नहीं बनें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago