Categories: HealthPress Release

आम आदमी पार्टी ने फरीदाबाद में बनवाया ऑक्सीजन जांच केंद्र, धर्मवीर भड़ाना ने किया उदघाटन ।

फरीदाबाद एनएच-2 के ‘डी’ ब्लाक स्थित बडखल विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के आवास पर आम आदमी पार्टी ने ऑक्सीजन जांच केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उदघाटन जिला अध्यक्ष धर्मवीर भडाना ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर सैकड़ों लोगों के ऑक्सीजन लेवल की जांच भी की गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए समारोह में सामाजिक दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखा गया। इस अवसर पर जिले के प्रवक्ता सुनील ग्रोवर, बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू, इंद्रजीत सिंह, कुलवंत सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक अरोड़ा, वेदप्रकाश, अमितराम बांगा एवं पंकज ढींगरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी ने फरीदाबाद में बनवाया ऑक्सीजन जांच केंद्र, धर्मवीर भड़ाना ने किया उदघाटन ।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मवीर भडाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर गांव व शहर के बूथों पर आम आदमी पार्टी ऑक्सीजन जांच केंद्र बनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत उक्त केंद्र का शुभारंभ किया गया। भडाना ने कहा कि आप वॉलिंटियर्स जिलेभर में घर-घर जाकर लोगों के ऑक्सीजन लेवल की जांच करेंगे जिससे कोरोना से होने वाली मौत को कम किया जा सके।

इसके लिए गांव, शहर के बूथ पर आम आदमी पार्टी ऑक्सीजन जांच केंद्र स्थापित करेगी। जिले के हर गांव बूथ के अंदर आपकी यह गतिविधि चलती है, तो लोगों में एक अच्छा संदेश जाएगा कि एक ऐसी पार्टी है जो लोगों की सेवा करती है और लोगों के सुख-दुख में काम आती है।

इस मौके पर उपस्थित बुजुर्गों ने पार्टी के बडखल विधानसभा अध्यक्ष तेजवंत सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे भी अपने पिता कल्याण सिंह के पदचिंहों पर चलकर समाजसेवा में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। उल्लेखनीय है कि एनआईटी के कल्याण सिंह चौक का नामकरण तेजवंत सिंह के समाजसेवी पिता के नाम पर ही हुआ है।

इस अवसर जिला प्रवक्ता सुनील ग्रोवर ने कहा कि आप कार्यकर्ता पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पदचिंहों पर चलकर हरियाणा में भी दिल्ली जैसी खुशहाली लाने के लिए प्रयासरत हैं, जिसमें पार्टी एक दिन अवश्य कामयाब होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago