Categories: Government

नो ड्यूज सर्टिफिकेट सिस्टम लागू होने पर निगम में दिखी टेक्स जामा कराने वालो की भीड़

कोरोना के दौरान बंद हुई रजिस्ट्रीयो को शुरू करने को लेकर फैसला लिया गया है लेकिन साथ ही नए नियम भी लागू किया गए नियमो के अनुसार अब नगर निगम शहर में नो ड्यूज सर्टिफिकेट के बिना अब कोई रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी।

शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से नो ड्यूज सर्टिफिकेट मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर दिया गया है। सिस्टम के तहत हर प्रॉपर्टी की आइडी ऑनलाइन होगी।

नो ड्यूज सर्टिफिकेट सिस्टम लागू होने पर निगम में दिखी टेक्स जामा कराने वालो की भीड़

आइडी नंबर से ही प्रॉपर्टी मालिक नगर निगम में ऑनलाइन बकाया राशि जमा करवाने के अलावा निगम मुख्यालय आकर भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा कर नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकता है।

इसके साथ ही गुरुवार को रजिस्ट्री के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट अनिवार्य किए जाने के बाद अब लोग नगर निगम मुख्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स और विकास शुल्क जमा कराने के लिए आ रहे हैं

प्रॉपर्टी टैक्स शाखा की ओर से करीब 2.60 लाख आइडी का रिकार्ड ऑनलाइन कर दिया गया है। नगर निगम के एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ में सात जोन हैं। आइटी सेल की ओर से इन सभी जोन की अलग से आइडी बनाई जा रही है।

बता दें कि नगर निगम को नागरिकों से करीब 150 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के लेने हैं। अब तक की स्थिति की बात करें, तो बिना नो ड्यूज सर्टिफिकेट के भी रजिस्ट्री होती रही है।

अब प्रदेश सरकार की पहल के बाद एक तरफ नागरिकों को ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की सुविधा मिलेगी, तो नो ड्यूज सर्टिफिकेट मैनेजमेंट सिस्टम से निगम का राजस्व भी बढ़ेगा। इसके अलावा रजिस्टर में दर्ज प्रॉपर्टी टैक्स के रिकार्ड में कर्मचारी अपनी मर्जी से राशि को घटा-बढ़ा नहीं सकते हैं।

शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने पिछले दिनों सभी नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों तथा सचिवों को पत्र के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही यह भी कहा गया था कि कि कोई भी सेवा मैनुअली रूप से न दी जाए। ब्याज माफी योजना भी चल रही

प्रदेश सरकार की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया वसूली के लिए ब्याज माफी योजना भी चल रही है। नागरिक 31 अक्टूबर तक योजना का लाभ ले सकते हैं। चालू वित्त वर्ष का प्रॉपटी टैक्स जमा कराने पर 10 फीसद की छूट दी जा रही है। इसके अलावा गुड टैक्स पेयर को 10 फीसद अतिरिक्त छूट देने के आदेश हैं।

गुड टैक्स पेयर उन्हें माना जाता है, जो लगातार तीन वर्ष से समय पर टैक्स जमा करा रहे हैं। निदेशालय की ओर से नो ड्यूज सर्टिफिकेट मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर दिया गया है। एक-दो दिन में हम भी सारे सिस्टम को पूरी तरह से चालू कर देंगे। इससे आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago