अब होगा बदलाव, सीही के पास डाला जाएगा घरों का कूड़ा

स्मार्ट सिटी का कूड़ा तीन माह के लिए बंधवाड़ी में नहीं जाएगा। कूड़ा बाइपास के पास सीही राजस्व संपदा में एकत्रित किया जाएगा। इस नए स्थान में कूड़े की अलग अलग छटाई की जाएगी। इस दौरान बंधवाड़ी में चीन की कंपनी इकोग्रीन कूड़े से बिजली बनाने का संयंत्र स्थापित करेगी।

इससे पहले बंधवाड़ी में मौजूद कूड़े को वहाँ से साफ किया जाएगा। नगर निगम ने इस पूरी मुहीम को लेकर तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर निगम फरीदाबाद अरावली में इकोग्रीन को करीब दस एकड़ जमीन बंधवाड़ी से हटाए गए कूड़े के लिए प्रदान की जाएगी।

अब होगा बदलाव, सीही के पास डाला जाएगा घरों का कूड़ा

इस जमीन पर कूड़ा एकत्रित करने के लिए केंद्र सरकार और अन्य संस्थाओं के अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने होंगे। तीन महीने शहर का कूड़ा सीही की ज़मीन पर एकत्रित किया जाएगा। इस दौरान तकरीबन 72 हज़ार टन कूड़ा एकत्रित किया जाएगा।

फरीदाबाद में प्रतिदिन करीब 800 टन कूड़ा इकठ्ठा होता है। अब इकोग्रीन द्वारा घरों से उठाया जाने वाला कूड़ा यहीं पर एकत्रित किया जाएगा। कूड़े को यहीं जमीन में डंप किया जाएगा। इकोग्रीन द्वारा कूड़े से बिजली उत्पादन करने के लिए एक संयत्र लाएगी।

इनमे तकरीबन 10 मेगावाट बिजली प्रतिदिन उत्पादन किया जाएगा। इस बिजली को हरियाणा बिजली विभाग खरीदेगा। इस कूड़े का प्रयोग खाद, जैविक गैस आदि बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago