Categories: Government

औद्योगिक नगरी का बिगुल बजाने वाला हरियाणा राज्य बेरोजगारी के मामले में साबित हुआ नंबर वन फ्लॉप

कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद भी हरियाणा राज्य में बेरोजगारी की दर दिन प्रतिदिन बढ़ ही रही है। बढ़ते बढ़ते यह दर अब प्रथम चरण पर पहुंच चुकी हैं।इसका अर्थ है यह कि बेरोजगारी के मामले में ओद्यौगिक नगरी का खिताब अपने नाम करने वाला राज्य प्रथम स्थान पर काबिज हो चुका है।

जहां इस राज्य ने हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखाया था वही बेरोजगारी के मामले में भी इसमें कोई चूक नहीं की और बेरोजगारी का खिताब लेने के लिए भी हरियाणा राज्य का नाम टॉप पर रखा गया है।

औद्योगिक नगरी का बिगुल बजाने वाला हरियाणा राज्य बेरोजगारी के मामले में साबित हुआ नंबर वन फ्लॉप

ऐसा हम नहीं बल्कि सेंटर फोर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (एमआइइ) के आंकड़े बताते हैं। एम आई आई के अनुसार फिलवक्त में हर 10 में से एक शख्स बेरोजगार है। देखा जाए तो कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन में सारा काम ठप पड़ा था

ऐसे में बेरोजगारी का बढ़ना लाजमी था, परंतु जब लॉकडाउन में छूट देने के बाद रोजगार के अवसरों को नया आयाम देने की शुरुआत की गई तो रोजगार मिलने की उम्मीद जागी थी। परंतु इतने महीने बीतने के बाद भी आज समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

अगस्त में बढ़ी सबसे अधिक बेरोजगारी
एमआइइ के आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई के मुकाबले अगस्त में बेरोजगारी की दर और बढ़ी है। और ये लगातार बढ़ कर करीब 10 फीसद हो गयी है, यानी हर 10 में एक व्यक्ति आज की तारीख में बेरोजगार है।

जबकि उम्मीद थी कि अनलॉक होने के कारण रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बता दें कि जुलाई में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर 9.15 फीसद थी, जो अगस्त में बढ़कर 9.83 हो गयी है। अगस्त महीने के बेरोजगारी के आंकड़े श्रम बाजार में सुस्ती के संकेत देते हैं. मई, जून के मुकाबले जुलाई में स्थिति सुधरी थी, लेकिन अगस्त में फिर से भारी गिरावट देखने को मिली है

अगस्त माह के अंतिम तक बेरोजगारी की दर

हरियाणा में 33.5, त्रिपुरा में 27.9, राजस्थान में 17.5, गोवा में 16.2, हिमाचल प्रदेश में 15.8, वेस्ट बंगाल में 14.9, उत्तराखंड 14.3, दिल्ली में 13.8, बिहार में 13.4, सिक्किम में 12.5

जम्मू कश्मीर में 11.1, केरला में 11, पंजाब में 11, झारखंड मे 9.8, आंध्र प्रदेश 7, महाराष्ट्र 6.2, तेलंगना 5.8, उत्तर प्रदेश 5.8, छत्तीसगढ़5.6, आसाम 5.5, पुडुचेरी 5, मध्य प्रदेश 4.7, मेघालय 3.7, तमिलनाडु 2.6,,ल गुजरात 1.9, ओडिशा 1.4, कर्नाटका 0.5।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago