अंग्रेजी स्कूलों में परिवर्तित होंगे 90 राजकीय विद्यालय, मिलेगी नई पहचान

जिले के 90 राजकीय विद्यालयों का स्वरुप बहुत जल्द बदला जाएगा। प्रदेश सरकार ने राजकीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने हेतु यह कदम उठाया है। इन स्कूलों को संस्कृति मॉडल विद्यालय में परिवर्तित करने का फैसला किया है।

इनमे पांच वरिष्ठ माध्यमिक और 85 प्राथमिक विद्यालय मौजूद हैं। इन विद्यालयों में निजी स्कूल की तरह अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। सरकार ने इन सभी विद्यालयों को आने वाले समय में सीबीएसई की मान्यता दिलवाने की योजना बनाई है।

अंग्रेजी स्कूलों में परिवर्तित होंगे 90 राजकीय विद्यालय, मिलेगी नई पहचानअंग्रेजी स्कूलों में परिवर्तित होंगे 90 राजकीय विद्यालय, मिलेगी नई पहचान

विद्यालयों में मॉडल संस्कृति के विकसित होने से शिक्षा प्रणाली में कई बदलाव आएंगे। इन सभी विद्यालयों में हिंदी को छोड़कर बाकी सभी विषय अंग्रेजी में पढ़ाए जाएंगे। इससे सभी छात्रों की अंग्रेजी में सुधार होगा और सभी छात्र बे हिचक अंग्रेजी बोल पाएंगे।

अंग्रेजी स्कूलों में परिवर्तित होंगे 90 राजकीय विद्यालय, मिलेगी नई पहचानअंग्रेजी स्कूलों में परिवर्तित होंगे 90 राजकीय विद्यालय, मिलेगी नई पहचान

इन विद्यालयों का स्टाफ अलग होगा और पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जहाँ पहले सरकारी स्कूलों के छात्र ज़मीन पर बैठकर पढ़ा करते थे अब वह कुर्सी और मेज पर बैठ कर पढ़ सकेंगे।

साथ ही साथ आधुनिक संशोधन के लिए प्रयोगशालाओं का भी निर्माण करवाया जाएगा। छात्रों को परिवहन सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह छात्र पढ़ने के लिए फीस का भुक्तान करेंगे परंतु यह फीस काफी कम होगी।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगला, पृथला, तिगांव, एनआईटी 3 और बड़खल को मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाया जाएगा। वहीं मोहना, राजीव नगर, प्रतापगढ़, चावला कॉलोनी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बनाए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

Haryana के इस नगर के लोगों को मिलेगी उत्तराखंड के लिए सीधी ट्रेन, यहाँ जाने ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी 

प्रदेश के जो लोग ट्रेन से उत्तराखंड आते जाते रहते है, यह खबर उनके लिए…

56 minutes ago

Haryana की सोनी ने तोड़ा एशिया का रिकॉर्ड, यहाँ जानें आख़िर कौन है यह सोनी 

इन दिनों प्रदेश की सोनी एशिया का रिकॉर्ड तोड़कर पूरे में चर्चा का विषय बनी…

1 hour ago

Haryana की कुछ ऐसी डरावनी जगह, जहां कर सकतें हैं आप एडवेंचर,जल्दी से यहां देखें लोकेशन 

अगर आप निडर है और कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं।लेकिन आपकों कोई जगह नहीं मिल…

1 hour ago

Faridabad वासियों को ज़रूर देखना चाहिए ये संग्रहालय, लोकेशन NCR के है बेहद पास

अगर आप दिल्ली में घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपकों…

1 day ago

Haryana के लोग सस्ते में कर सकते हैं इन जगहों की यात्रा, जल्दी से यहां देखे लोकेशन  

अगर आप भी इस वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लेन बना रहे हैं, तो…

1 day ago

अब से Haryana के इन किसानों को भी मिलेगी पेंशन, बस करना होगा यह काम

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 day ago