अंग्रेजी स्कूलों में परिवर्तित होंगे 90 राजकीय विद्यालय, मिलेगी नई पहचान

जिले के 90 राजकीय विद्यालयों का स्वरुप बहुत जल्द बदला जाएगा। प्रदेश सरकार ने राजकीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने हेतु यह कदम उठाया है। इन स्कूलों को संस्कृति मॉडल विद्यालय में परिवर्तित करने का फैसला किया है।

इनमे पांच वरिष्ठ माध्यमिक और 85 प्राथमिक विद्यालय मौजूद हैं। इन विद्यालयों में निजी स्कूल की तरह अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। सरकार ने इन सभी विद्यालयों को आने वाले समय में सीबीएसई की मान्यता दिलवाने की योजना बनाई है।

अंग्रेजी स्कूलों में परिवर्तित होंगे 90 राजकीय विद्यालय, मिलेगी नई पहचान

विद्यालयों में मॉडल संस्कृति के विकसित होने से शिक्षा प्रणाली में कई बदलाव आएंगे। इन सभी विद्यालयों में हिंदी को छोड़कर बाकी सभी विषय अंग्रेजी में पढ़ाए जाएंगे। इससे सभी छात्रों की अंग्रेजी में सुधार होगा और सभी छात्र बे हिचक अंग्रेजी बोल पाएंगे।

इन विद्यालयों का स्टाफ अलग होगा और पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जहाँ पहले सरकारी स्कूलों के छात्र ज़मीन पर बैठकर पढ़ा करते थे अब वह कुर्सी और मेज पर बैठ कर पढ़ सकेंगे।

साथ ही साथ आधुनिक संशोधन के लिए प्रयोगशालाओं का भी निर्माण करवाया जाएगा। छात्रों को परिवहन सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह छात्र पढ़ने के लिए फीस का भुक्तान करेंगे परंतु यह फीस काफी कम होगी।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगला, पृथला, तिगांव, एनआईटी 3 और बड़खल को मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाया जाएगा। वहीं मोहना, राजीव नगर, प्रतापगढ़, चावला कॉलोनी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बनाए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago