फरीदाबाद में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, एक्टिव केस रेट बढ़ा और रिकवरी रेट घटा

कोरोना वायरस ने अपनी जड़ों को बहुत मजबूत कर लिया है। देश ही नहीं बल्कि विदेश का भी ऐसा कोई कोना नहीं बचा होगा जहां महामारी ने दस्तक न दी हो। जिले में कोरोना के मरीजों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार को 266 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है, जबकि 181 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत भी हुई। उसे कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थीं।

जिस प्रकार कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, इस से यही लगता है कि अभी माहौल शांत नहीं हुआ है। फरीदाबाद में नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 14,432 हो गई है। 

फरीदाबाद में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, एक्टिव केस रेट बढ़ा और रिकवरी रेट घटा

महामारी ने हाहाकार मचा दिया है इसको कहने में कोई शर्म नहीं है। जिले के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-29 निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अभी तक जिले में 180 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। मरने वालों में अधिकतर लोग ऐसे थे, जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं।

हरियाणा में सबसे अधिक कोरोना मरीज़ों वाला फरीदाबाद हर समय लापरवाही दिखा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 266 नए मरीजों को चिन्हित किया है। नए केस आने के बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1309 हो गई है, जिसमें से 310 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं और 999 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 

पहचान फरीदाबाद अपने पाठकों के लिए हर जिले की हर जानकारी पहुंचाने की कोशिश करता है। अभी तक जिले में 14,432 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 12943 ठीक हो गए हैं। इस समय कोरोना का रिकवरी रेट 89.7 प्रतिशत बना हुआ है। फिलहाल 415 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago