Categories: Uncategorized

नगर निगम के तुगलकी प्रस्ताव का 26 गांवों की पंचायतों के साथ मिलकर किया जाएगा विरोध : नीरज शर्मा

फरीदाबाद जिला के 26 गांवों को नगर निगम के दायरे में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का एनआइटी-86 से विधायक नीरज शर्मा ने विरोध करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। नीरज शर्मा का कहना है कि यह प्रस्ताव तैयार करते समय नगर निगम प्रशासन ने चुने हुए प्रतिनिधियों से रायशुमारी नहीं की।

इससे 26 गांवों की पंचायतों से लेकर आम जन में भी रोष है। विधायक के अनुसार किसी भी प्रस्ताव को तैयार करते समय ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, ब्लॉक समिति, जिला परिषद, पार्षद, विधायक और सांसद से सुझाव अवश्य लिया जाता है।

नगर निगम के तुगलकी प्रस्ताव का 26 गांवों की पंचायतों के साथ मिलकर किया जाएगा विरोध : नीरज शर्मा

मगर निगम प्रशासन ने यह प्रस्ताव मनमाने ढंग से तैयार किया है। गुरुग्राम नगर निगम प्रशासन ने भी जिन 39 गांवों काे नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव बनाया है, उसके लिए नगर निगम सदन की मंजूरी ली है। ग्राम पंचायतों की मंजूरी ली है।

नीरज शर्मा के अनुसार नगर निगम फरीदाबाद की मौजूदा आबादी को पानी, सड़क, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बरसात में जलभराव से लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं।

ऐसे में नगर निगम प्रशासन 26 उन पंचायतों को शामिल कर उनका जनजीवन भी नारकीय बना देना चाहता है जिनकी ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये भूमि मुआवजे के जमा हैं।

शर्मा का कहना है कि नगर निगम इन गांवों को सुविधाएं नहीं देना चाहता बल्कि निगम प्रशासन की नजर तो इन गांवों की करोड़ों रुपये की संपति पर है। विधायक ने कहा है कि नगर निगम प्रशासन पहले मौजूदा आबादी को 135 लीटर पानी प्रतिदिन देने का विश्व स्वास्थ्य संगठन का नियम पूरा करे,

इसके बाद अन्य गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव बनाए। अन्यथा जिन गांवों में स्थिति शांत है वहां अशांति फैलाने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।

इस प्रस्ताव में यह कहना भी गलत है कि 60 फीसद गैर कृषि भूमि वाले गांवों को ही शामिल किया जा रहा है। नीरज ने बताया कि निगम के इस तर्क में भी झोल है।

कई ऐसे गांव हैं जिन्हें इस नियम के तहत भी प्रस्ताव में शामिल नहीं किया गया। विधायक ने कहा कि इस प्रस्ताव से ग्रामीणों का जीवन नरक हो जाएगा और वे ऐसा नहीं होने देंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago