दिसंबर तक तैयार होजाएगी फरीदाबाद की पहली स्मार्ट सड़क

फरीदाबाद का पहला स्मार्ट रोड साल के अंत तक तैयार हो जाएगा। स्मार्ट रोड के निर्माण कार्य के दिसंबर माह तक पूरे होने की बात की जा रही है। सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। अब रोड के सौंदर्यीकरण, फुटपाथ, लाइटिंग का काम बचा है।

निदेशक मंडल ने इसकी अंतिम तिथि बढाकर दिसंबर 2020 कर दी है। आपको बता दें कि यह रोड निर्माण तकरीबन 42 करोड़ की लागत से पूरा किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़खल चौक से बाइपास चौक तक बनाई जा रही है। यह सड़क 1.67 किलोमीटर की लंबाई में बनाई जा रही है।

दिसंबर तक तैयार होजाएगी फरीदाबाद की पहली स्मार्ट सड़क

इस सड़क का निर्माण आधुनिकतम तकनीक से युक्त जर्मन से मंगाई गई मशीन से आरएमसी किया गया। सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस सड़क की विशेषता रहेगी कि यातायात स्वतः नियंत्रित होगा। पूरा नियंत्रण कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से किया जाएगा।

सड़क पर लगने वाली स्ट्रीट लाइटें भी स्वयं जलेंगी। वाहन चालकों को सड़क पर यातायात की जानकारी मिलती रहेगी। सड़क पर बिजली के खंभे नहीं होंगे। रोड पर लाइटिंग अंडरग्राउंड कर दी जाएगी। सड़क के दोनों तरफ हरित पट्टी विकसित की जाएगी। जिनमे देशी विदेशी पौधों के साथ साथ अशोका के पौधे भी लगेंगे।

इस सड़क पर गाड़ी को आपातकालीन पार्क करने की व्यवस्था भी होगी। स्मार्ट रोड पर अतिक्रमण का खतरा नहीं होगा। इस रोड पर तकनीक से युक्त डिस्पले बोर्ड भी लगाए जाएंगे। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार की गई करीब 2600 करोड़ रूपये की परियोजनाओं में से करीब 1542 करोड़ रूपये की करीब 46 परियोजनाओं की कागज़ी प्रक्रिया शुरू की गई है। स्मार्ट शौचालयों के कार्य को भी पूरा किया गया है। करीब 525 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी का इंतजार।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago