Categories: Government

नए नियम के तहत लॉकडाउन के बाद पहली बार फरीदाबाद से मेट्रो ने भरी रफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद-दिल्ली रूट पर मेट्रो परिचालन आज से शुरू हो गया । राजा नाहर सिंह स्टेशन बल्लभगढ़ से दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक के लिए वायलेट लाइन पर बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे पहली मेट्रो रवाना हुई ।

कोरोना महामारी के चलते 22 मार्च से बंद फरीदाबाद-दिल्ली मेट्रो लाइन पर परिचालन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

नए नियम के तहत लॉकडाउन के बाद पहली बार फरीदाबाद से मेट्रो ने भरी रफ्तार

जिसमे स्टेशन में प्रवेश के लिए 1 ही गेट से यात्रियों को प्रवेश दिया गया ।यात्रियों के प्रवेश में साथ ही टेम्परेचर नापा गया और उसके बाद प्रवेश की अनुमति मिली ।

वहीं स्वचालित सीढ़ियों पर यात्रियों को एक स्टेप छोड़कर खड़े होने के लिए निर्देशित किया जा रहा है मेट्रो स्टेशनों पर बिना मास्क के यात्रियों को प्रवेश नहीं करने दिया गया । इसके अलावा यदि किसी का टेम्परेचर सामान्य से ऊपर है तो यात्री मेट्रो का सफर नही कर सकता ।

लोगो ने मेट्रो में सफर के लिए स्मार्ट कार्ड या फिर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरीए टोकन लिया । सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन कराने के लिए भी कई नियम बनाए गए हैं।

वायलेट लाइन फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक का सफर है। जो कि फरीदाबाद के सराय ख्वाजा स्टेशन से बदरपुर स्टेशन के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करती है।
फरीदाबाद सीमा में आते हैं 11 स्टेशन
जिले में मेट्रो के 11 स्टेशन हैं।

कोरोना का कहर लोगो मे अभी भी बरकरार है इसी वजह से मेट्रो में यात्रियों की संख्या कम नजर आई मेट्रो संचालन का पहला दिन भी इसकी एक वहज हो सकती है ज्यादातर मेट्रो के कोच खाली ही दिखे।

इनमें फरीदाबाद से जाते हुए सबसे पहले राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) 1 बल्लभगढ़ बस स्टैंड , संत सूरदास (सीही) 2 हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ऑफिस ,एस्कॉर्ट्स मुजेसर 2 वाईएमसीए विवि ,बाटा चौक 3 ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन,नीलम चौक अजरौंदा


ओल्ड फरीदाबाद 1 मेट्रो हॉस्पिटल,
बड़खल मोड़ 1 वधर्मान मॉल सेक्टर-28 1 पुलिस लाइन रोड मेवला महाराजपुर 1 मित्रा फैक्ट्री एनएचपीसी 2 जीवा आयुर्वेद सेंटर सराय ख्वाजा 2 एल एंड टी अंतिम स्टेशन है

। रोजाना इनसे करीब 70 हजार से अधिक लोग सफर करते हैं। वही दिल्ली से सफर करने पर वायलेट लाइन में पडते है यह मेट्रो स्टेशन ।

दिल्ली में बदरपुर में
इन गेटों से मिलेगा प्रवेश
मेट्रो स्टेशन गेट नंबर लैंडमार्क
सराय ख्वाजा 2 एल एंड टी
एनएचपीसी 2 जीवा आयुर्वेद सेंटर
मेवला महाराजपुर 1 मित्रा फैक्ट्री


सेक्टर-28 1 पुलिस लाइन रोड
बड़खल मोड़ 1 वधर्मान मॉल
ओल्ड फरीदाबाद 1 मेट्रो हॉस्पिटल, सेक्टर-16 की तरफ से
नीलम चौक अजरौंदा 2 क्राउन प्लाजा
बाटा चौक 3 ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन
एस्कॉर्ट्स मुजेसर 2 वाईएमसीए विवि
संत सूरदास (सीही) 2 हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ऑफिस
राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) 1 बल्लभगढ़ बस स्टैंड

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago