Categories: CrimePress Release

3 राज्यो की पुलिस जिस चोर तक नहीं पहुंच पाई, हरियाणा पुलिस ने उस चोर को लिया अपने शिकंजे में ।

हरियाणा पुलिस द्वारा राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में लूट और चोरी की तीन दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके एक कुख्यात चोर को गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्तारी की गई। आरोपी की पहचान भिवानी के गांव भानगढ़ निवासी परमिंदर सिंह उर्फ किरोड़ी के रूप में हुई है।

3 राज्यो की पुलिस जिस चोर तक नहीं पहुंच पाई, हरियाणा पुलिस ने उस चोर को लिया अपने शिकंजे में ।

पकड़ा गया आरोपी सतपाल फोजी गिरोह से संबंध रखता है जो बड़ी लूट सहित घरों में सेंधमारी की घटनाओं में शामिल है। यह राजस्थान पुलिस का भगोड़ा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस लगातार रेड कर रही थी।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में 40 से अधिक चोरियों की वारदात कबूल कर सोना और नकदी लूटने का खुलासा किया। आरोपी और उसके अन्य साथी मिलकर बड़े शहरों में रेकी करते थे, फिर बंद घरों में मौका पाकर कीमती सामान चुरा लेते थे। गिरफ्तार आरोपी पहले भी एक बार चोरी के मामले में 8 महीने की जेल काट चुका है।

फरवरी 2020 में, इसने अपने अन्य साथियों के साथ जयपुर, राजस्थान में दो चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लगभग 12 लाख रुपये की नकदी और सोना चोरी किया। इसी प्रकार जुलाई में राजस्थान के पाली में लगभग 55 लाख रुपये की गोल्ड चोरी करने की वारदात की।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में मामला दर्ज कर आगे की जांच चल रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago