कंगना के बाद अब इस बड़ी हस्ती की इमारत गिराएगी BMC। 7 दिन का दिया नोटिस

पिछले कुछ दिनों में भारत में जो कुछ भी देखने को मिला है उसका साक्षी पूरा देश है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला आज ऐसा रूप ले लेगा, इस बात की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ड्रग कनेक्शन सामने आया तो ऐसा लगा जैसे मानो पुरे फिल्म इंडस्ट्री पर गाज गिरने वाली हो। तो दूसरी ओर बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत आये दिन बॉलीवुड में ड्रग लेने वाले कलाकारों को एक्सपोज़ करने की बात करती ही रहती हैं।

कंगना के बाद अब इस बड़ी हस्ती की इमारत गिराएगी BMC। 7 दिन का दिया नोटिस

इतना ही नहीं कंगना की महाराष्ट्र सरकार से भी जम कर तनातनी हुई जिसमें उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर उद्धव सरकार को खुली चुनौती दे डाली जिसपे प्रक्रिया देने शिव सेना के संजय राउत मैदान में कूद पड़े।

नतीजा यह निकला कि कंगना के पाली हिल स्थित मनिकर्णिका ऑफिस पर पहले BMC (बॉम्बे म्युनिसिपल कारपोरेशन) ने नोटिस चिपकाया और 24 घंटे के भीतर ही कंगना के ऑफिस पर बुलडोज़र चलवा दिया गया। ताजुब्ब की बात तो यह है कि बीते दिन 9 सितम्बर 2020, बुधवार को जिस वक्त BMC ने कंगना के ऑफिस पर यह कार्यवाही की उस समय अभिनेत्री फ्लाइट में ही थी और अगले 1 घंटे में उनकी फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट लैंड भी हो गयी।

इस कार्यवाही से भड़के लोगों का कहना है कि कंगना के निरंतर प्रहार से बौखलाई हुई उद्धव सरकार ने बदले की भावना से इस कार्यवाही को अंजाम दिया है जिसका नतीजा महाराष्ट्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। अपने इस गैर जिम्मेदार रवैये को छुपाने के लिए अब BMC ने बॉलीवुड के डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की बिल्डिंग पर भी नोटिस जारी किया है। मनीष पर आरोप है कि उन्होंने अपने रेजिडेंशियल स्पेस को अवैध तरीके से कमर्शियल प्रॉपर्टी में बदला जिसके लिए उन्हें 7 दिन में जवाब देना होगा।


Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago