हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी।

10 सितम्बर 2020, गुरूवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। 25 अगस्त 2020 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कोविड-19 का इलाज चल रहा था। जिसके पुरे होने के बाद आज उनको डिस्चार्ज मिल गया है और अस्पताल प्रशासन की तरफ से उनको पूर्ण रूप से कार्यभार संभालने के लिए स्वस्थ बताया गया है।

हरियाणा के आठ भाजपा विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी।

कोरोना की मार ऐसी हो गयी है कि इससे कोई भी बच पाए ऐसा कहना मुश्किल है। बड़े से बड़े अधिकारी, नेता, अभिनेता भी कोरोना के शिकार होते हुए नज़र आये हैं। जहां एक ओर साफ़ सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखने की हिदायत दी जा रही है तो वहीं दूसरी ओर सभी प्रयास विफल होते नज़र आ रहे हैं। हरियाणा राज्य के नेताओं की तो लिस्ट काफी लम्बी है जिसमे प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा और कृषि मंत्री जेपी दलाल भी शामिल हैं।

सरकार के इतने प्रयास के बाद भी देश में कोरोना के मामले बेतहाशा बढ़ते ही जा रहे हैं। आज पुरे देश में कोरोना के लगभग 44 लाख से भी अधिक मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्तर पर देखें तो भारत ने ब्राज़ील को भी पीछे छोड़ दिया है और कोरोना की रेस में अब दूसरे स्तर पर आ गया है। भारत की जनसँख्या आबादी देखते हुए अगर यह कोरोना का संक्रमण इसी तरह से बढ़ता रहा तो स्थिति बहुत भयानक हो सकती है। ऐसे में सरकारों के लिए भी कोरोना से ये लड़ाई आसान नहीं होगी।


Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago