कंगना के बंगले पर बीएमसी के चले हथौड़े को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई टली

  • तोड़फोड़ के बाद कंगना काफी नाराज
  • HC में सुनवाई 22 सितंबर तक टली

कंगना के बंगले पर बीएमसी के चले हथौड़े को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई टली :- महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत के बीच की लड़ाई अब धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बंगले पर बीएमसी के चले हथौड़े को लेकर गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 सितंबर तक के लिए टाल दिया है।

वहीं तोड़फोड़ के बाद कंगना काफी नाराज थी। उनके ऑफिस में हुई तोड़फोड़ के बाद उनकी बहन ने वहां जा कर कुछ फोटो और वीडियो भी बनाए हैं। लेकिन इसी बीच कंगना के खिलाफ मुंबई के विक्रोली थाने में एक एफआईआर (FIR) भी दर्ज हुई है।

कंगना के बंगले पर बीएमसी के चले हथौड़े को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई टली

आपको बता दें कि बीएमसी (BMC) के खिलाफ दी गई याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन अब यह सुनवाई आगामी 22 सिंतबर तक टाल दी गई है।

गौरतलब है कि कंगना ने बीएमसी के खिलाफ उनके ऑफिस में की गई तोड़फोड़ के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई आज (गुरुवार) को तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने थी। लेकिन बॉम्ब हाई कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रनौत का बंगला तोड़े जाने के मामले में बीएमसी की कड़ी आलोचना करते हुए, मामले पर स्टे लगा दिया है।

अदालत ने कहा है कि ‘बीएमसी की यह कार्रवाई उचित नहीं, बल्कि दुर्भावनापूर्ण लगती है.’ कोर्ट ने कहा कि आपके द्वारा जल्दबाजी में याचिका दायर की गई है। इसके साथ साथ सुनवाई तक ऑफिस में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा।

इससे पहले बीएमसी ने कंगना की प्रॉपर्टी को कोर्ट में कर्मशियल बताया। इस पर कंगना के वकील ने कहा कि ऐसा नहीं है जिस जगह उनका ऑफिस है वह एक रिहायशी इलाका है। यहां पर पहले एक बंगलो था जिसे खरीदने के बाद कंगना ने वहां पर ऑफिस बनाया है।

अब देखना होगा कि कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच की यह लड़ाई किस मोड़ पर पहुंचती है। जहां एक ओर कंगना के चाहने वाले उनके समर्थन में उतर आए है वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार के समर्थकों ने भी कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago