Categories: Public Issue

फरीदाबाद के सेक्टर 24 में आईडीबी कम्पनी के 150 से 200 कर्मचारियों ने कम्पनी के गेट के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

देश मे आये इस संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गयी है जिसके चलते कई लोगो की नौकरी भी छीन गयी ।इस महा संकट के चलते सभी लोगो को होम क्वारंटाइन के निर्देश जारी हो गए थे ,ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके ।इसलिए सभी कार्य वर्क फ्रॉम होम कर दिए गए थे ।लॉक डाउन के चलते एक तरफ गरीब व्यक्ति की नौकरी पर आ बनी, वही दूसरी और जिन लोगो ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस महामारी के दौरान भी कार्य किया अब उन कर्मचारियों से भी उनकी नौकरी छीनी जा रही है ।

फरीदाबाद के सेक्टर 24 में आईडीबी कम्पनी के 150 से 200 कर्मचारियों ने कम्पनी के गेट के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

जी हां हम बात कर रहे है फरीदाबाद के सेक्टर 24 में स्थित आइडीबी नामक कंपनी की जहा पर  आज सुबह 200 कर्मचारियों ने किया मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।लोगो का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान दुगनी तंखा का लालच देकर अब इन्हें नौकरी से निकलने की बात की जा रही है ।प्रदर्शनकारियों के कहना है कि ऐसे में न ही उनकी तंखा बढ़ाई गई और बदले में उनसे दुगना काम भी लिया ।

दुगनी तंखा का लालच देकर मजदूरों से कराया दिन रात कार्य

कोरोना काल में दुगनी तंखा के लालच के सहारे तकरीबन 200 लोगो ने दिन रात ओवरटाइम किया ऐसे में जैसे ही कम्पनी की नई एमडी आते है कम्पनी द्वारा सभी मजदूरों तक संदेश भेजा गया किसी को एक्स्ट्रा किए कार्य की तंखा नहीं मिलेगी जिसको कम्पनी से जाना है जा सकता है ।

कम्पनी के कर्मचारियों के उच्च स्तर के स्टाफ के उपर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन हेड और फ्लोर इंचार्ज बाथरूम तक जाने की मुहलत तक नहीं देते।

मामले को बढ़ता देख आनन फानन में पुलिस ने कम्पनी के बाहर पहुंच मामले का पूरा संज्ञान लिया और साथ ही मजदूरों को दिलासा दिया कि उनकी सभी समस्या कम्पनी हेड तक पहुंचाई जाएगी ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago