मेट्रो के खुलते ही दोबारा लगने लगा है जाम, ऑटो चालक कर रहे हैं नियमों की नाफरमानी

लॉकडाउन के चलते पूरे देश में मेट्रो सेवा पर कुछ समय के लिए विराम लगा दिया गया था। धीरे धीरे जिंदगी पटरी पर आने के बाद मेट्रो सेवा को भी पुनः खोलना का फैसला लिया गया। 10 सितंबर से फरीदाबाद में मेट्रो चलन शुरू हो चुका है।

24 मार्च से मेट्रो को बंद कर दिया गया था पर अब रेल दोबारा से पटरी पर दौड़ रही है। ऐसे में एक बार फिर से जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ नजर आता है। फरीदाबाद में मेट्रो खुलने के बाद स्टेशन वाली सड़कों पर जाम देखने को मिला।

मेट्रो के खुलते ही दोबारा लगने लगा है जाम, ऑटो चालक कर रहे हैं नियमों की नाफरमानी

ऑटो चालक मेट्रो स्टेशन के बाहर से सवारियों की होड़ में जाम लगाने पर आमादा हैं। ऐसे में यातायात नियत्रण में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ऑटो चालक अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा करके सवारी बैठाते हैं। ऐसे में आम जनता और सड़क मार्ग से दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बीच रास्ते में वाहन खड़े करने लग रहा है जाम

बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के पास आम जनता को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। मेट्रो स्टेशन के पास बस स्टैंड और बाजार है जहां आए दिन चहल पहल मची रहती है। ऐसे में ऑटो चालक बीच सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा कर देते है जिससे जाम की स्तिथि उत्पन्न हो जाती है।

लोगों का कहना है कि ऑटो चालक ऑटो स्टैंड पर नहीं बल्कि अपने वाहन बीच सड़क पर खड़ा करके छोड़ देते हैं। ज्यादा सवारियां बिठाने की होड़ में वह नियमों का पालन नहीं करते।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago