कंगना के अंगना में बुलडोज़र आया तो देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाया। पूछे कई गंभीर सवाल

सुशांत सिंह की हत्या का मामला देखते ही देखते कंगना विवाद में तब्दील हो गया। अभिनेत्री कंगना के दफ्तर में बुलडोज़र चलाया तो इस पर जम सियासत शुरू हो गयी। पहले तो अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर एक एक पर निशाना सादना शुरू किया तो उनके समर्थक और फैंस कैसे चुप बैठते। कंगना के फेवर में जम कर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाज़ी शुरू हो गयी।

कंगना के बहाने उद्धव सरकार पर निशाना सादते हुए देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। कंगना विवाद में अब दाऊद की एंट्री करवा रहे देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाया। बोले सिर्फ महाराष्ट्र सरकार को कंगना का दफ्तर ही अवैध दिखा, दाऊद का घर तोड़ने की हिमाकत करो तो माने।

कंगना के अंगना में बुलडोज़र आया तो देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाया। पूछे कई गंभीर सवाल

इतना ही नहीं फडणवीस ने तो यहां तक बोल डाला कि महाराष्ट्र सरकार जितनी क्षमता कंगना के पीछे लगा रहे हैं उतनी अगर कोरोना की स्थिति पर गंभीरता से विचार करती तो लोगों की जान बचाई जा सकती।

BMC ने कंगना के दफ्तर को तो मलबे में तब्दील कर दिया पर मलबे से उठी धुल अब महाराष्ट्र सरकार को दागदार करने लगी है। वहीं कंगना के ट्वीट सरकार की किरकिरी कर रहे हैं। कंगना ने ट्वीट कर कहा कि जिस बात का बाला साहेब ठाकरे को दर था, वही हुआ है शिव सेना अब सोनिया सेना बन गयी है।

अपने पाली हिल स्थित दफ्तर को राम मंदिर बताते हुए कंगना ने ट्वीट किया कि इतिहास दोहराया गया है और मेरा राम मंदिर आज बाबर ने तोड़ दिया। पर बाबर ये बात याद रखे कि मई अपना राम मंदिर जल्द बनाउंगी। बस फिर क्या था अयोध्या के मठों ने साधु संत भी कंगना के समर्थन में उतर आये। राजसत्ता तो पहले ही कंगना के साथ थी पर अब कंगना को धर्मसत्ता का भी समर्थन मिल गया है।

Written By-MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

9 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago