25 बॉलीवुड सेलेब्स NCB के रडार पर, ड्रग नेटवर्क में इन बॉलीवुड सितारों का नाम आया सामने

25 बॉलीवुड सेलेब्स NCB के रडार पर :- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चल रही नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो(NCB) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जिससे कि पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। ये भी कह सकते है कि रिया खुद तो जेल गयी साथ ही कई बॉलीवुड सितारों के पोल खोलती हुई गयी।

जी हां आपको बता दे कि रिया से पूछताछ के बाद एनसीबी की जांच में 25 बॉलीवुड सेलेब्स नज़र में आ गए है। बता दे कि ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद एनसीबी की नजर अब बॉलीवुड के सितारों पर टिकी है।

25 बॉलीवुड सेलेब्स NCB के रडार पर, ड्रग नेटवर्क में इन बॉलीवुड सितारों का नाम आया सामने

वहीं ऐसी खबरें सामने आई थीं कि एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के 25 लोगों का नाम लिया था जो ड्रग्स लेते हैं।

25 बॉलीवुड सेलेब्स NCB के रडार पर

वहीं ड्रग कनेक्शन में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आया है। इस खबर के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गईं है। सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और डिजाइनर सीमोन खंभाट्टा का नाम लिया है।

बताया जा रहा है कि रिया से पूछताछ के बाद एनसीबी ने बॉलीवुड के 25 बड़ी हस्तियों की लिस्ट एनसीबी ने तैयार कर ली है, जल्द ही पूछताछ के लिए समन भेज सकती है. सबूत मिले तो गिरफ़्तारी भी तय है।
आपको बता दे कि एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने 20 पन्नों का बयान दिया है।

इसमें उन्होंने खास तौर पर सारा, रकुल और सीमोन का नाम लिया है। हालांकि, पहले रिया ने मना किया कि वह ड्रग्स नहीं लेती, लेकिन बाद में रिया ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ड्रग्स मामलें में गिरफ्तार हुये रिया चक्रवर्ती इस समय मुंबई के भायकुला जेल में बंद हैं, रिया को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा है, रिया के वकील सतीश मानसिंदे ने सेशंस कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन खारिज हो गयी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago