अगर आपके पास भी हों अरबों रुपए, तो क्या जिओगे ऐसी सादगी वाली ज़िन्दगी

अगर आपके पास भी हों अरबों रुपए, तो क्या जिओगे ऐसी सादगी वाली ज़िन्दगी :- अगर आपके पास भी हों करोड़ों तो क्या जिओगे ऐसी सादगी वाली ज़िन्दगी, अब आप सोच रहे होंगे कि कैसी सादगी वाली ज़िन्दगी की बात कर रहे हैं हम, दरअसल हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ज़िन्दगी जीने की, जिसमें, मैं, अहम, वहम, इठलाना आदि ना हो।

क्योंकि जीवन में अगर आप आगे बढ़ना चाहते हो और इसी तरह की ज़िन्दगी को बेहतर करना बेहद ज़रूरी हो जाता है। वैसे तो हर किसी की ज़िन्दगी के अपने खुद के अलग ही किस्से होते हैं।

आपकी ज़िन्दगी के भी कुछ ऐसे ही अंश रहे होंगे। दरअसल अब हम हिन्दुस्तान के जिस बंदे की बात करने जा रहे हैं, उनका नाम ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी प्रचलित है।

जी हां हम मुकेश अंबानी की ही बात कर रहे हैं। भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वो भारत के सबसे रईस व्यक्ति हैं वहीं दुनिया के 5वें सबसे अमीर इंसान हैं।

उनके पास अथाह संपत्ति है और उनकी लग्जीरियस लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी और दोनों बेटे आकाश और अनंत बेहद ही रॉयल लाइफ जीते हैं।

हालांकि खुद जिसके पास इतनी सारी संपत्ति हैं वो मुकेश अंबानी बेहद ही साधारण तरीके से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। आज आपको बताते हैं निजी जिंदगी में कैसे हैं भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी। एशिया के सबसे अमीर इंसान होने के बाद भी मुकेश अंबानी काफी साधारण कपड़े पहनते हैं। उन्हे अक्सर सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट या सूट पहने ही देखा जाता है।

खान-पान की बात करें तो मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। मुकेश अंबानी अपने परिवार के लिए ही पैसे खर्च करते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के लिए मुकेश अंबानी तो करोड़ों खर्च कर देते हैं, लेकिन खुद वो बहुत ही साधारण जिंदगी जीते हैं।

खुद का जन्मदिन तक ना मनाने वाले मुकेश अंबानी दूसरों के जन्मदिन पर काफी मंहगे गिफ्ट देते है। उन्होंने अपनी पत्नी नीता अंबानी को उनके एक बर्थडे पर प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था।

मुकेश अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वो चाहे कितनी भी बिजी रहें लेकिन रविवार के दिन वो परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। मुकेश अंबानी काफी धार्मिक भी हैं और हर त्यौहार को वो बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। उनकी भगवान में भी अटूट श्रद्धा है। मुकेश अंबानी इतने अमीर हैं, लेकिन वो बहुत ही डाउन टू अर्थ भी हैं। इतना ही नहीं वो अपने बच्चों को भी जमीन से जोड़े रखते हैं।

एक बार उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी उनके घर के सिक्योरिटी गार्ड को डांट रहे थे। इस पर जब मुकेश अंबानी ने उन्हें देखा तो आकाश को डांट लगाई और कहा कि वो सिक्योरिटी गार्ड से माफी मांगे। इसके बाद आकाश ने उस सिक्योरटी गार्ड से माफी मांगी।

मुकेश अंबानी का कहना था कि वो नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चों को पैसे का घमंड आए और इसलिए वो उन्हें हमेशा पैसे की कद्र करना सिखाते हैं। मुकेश अंबानी का कहना है कि उनके पिता ने उन्हें ऐसे ही संस्कार दिए हैं और वही संस्कार वो अपने बच्चों को देते हैं।

मुकेश अंबानी खुद जमीन से इतने जुड़े हैं कि जब उनके घर एंटिलिया में कोई मेहमान आते हैं तो वो खुद उनका स्वागत करते हैं। बताया जाता है कि वो अपनी निगरानी में मेहमान की पसंद का खाना बनवाते हैं और उन्हें खुद ही सर्व भी करते हैं।

इतना ही नहीं अपनी बेटी की शादी में भी उनके पूरे परिवार ने मेहमानों को खाना खिलाया था। यहां तक की बड़े बड़े सेलेब्स भी मुकेश अंबानी के घर मेहमानों को खाना परोसते नजर आए थे। कहने को तो हम सभी कमाते ही इसलिए हैं ताकि पूरे ऐशो आराम के साथ जी सकें।

लेकिन ऐसे में भी कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कमाते तो हैं लेकिन दूसरों के लिए, जीते तो हैं लेकिन दूसरों के लिए, दरअसल ऐसा ही कुछ नज़र आता है मुकेश अंबानी के जीवन में, क्योंकि वो बेहद ही शांत, सरल जीवन जीते हैं। वैसे इंसान को अपनी परवाह उतनी ही करनी चाहिए जितनी उसे दूसरों की होती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago