Uncategorized

हरियाणा के ग्रह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान कहा गुंडागर्दी पर उतर आयी है महाराष्ट्र सरकार

हरियाणा के ग्रह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है। यूं तो हरियाणा के ग्रह मंत्री अनिल विज अपनी सक्रिय भागीदारी के चलते सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। सुशांत सिंह, कंगना रनौत और फिर महाराष्ट्र सरकार से जुड़े इस पुरे मामले में भी वो अपनी नज़रें बनाये हुए हैं।

हरियाणा के ग्रह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान कहा गुंडागर्दी पर उतर आयी है महाराष्ट्र सरकार

पहले कंगना के समर्थन में उतरे हरियाणा के ग्रह मंत्री ने महाराष्ट्र में हो रही हिंसा की कड़े शब्दों ने निंदा की और आज 13 सितम्बर 2020, ऐतवार के दिन एक बार फिर अपनी ट्वीट के ज़रिये महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है।

अपने ट्वीट के ज़रिये मुंबई में रिटायर्ड नेवी अफसर पर हुए हमले की निंदा करते हुए अनिल विज बोले कि महाराष्ट्र में सरकार नहीं बल्कि गैंग काम कर रहा है।


इतना ही नहीं अनिल विज ने न सिर्फ उद्धव सरकार को कठघरे में खड़ा किया बल्कि कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फण्डवीस भी घायल शेर की तरह ही पलटवार के इंतज़ार में हैं। उसी बीच महाराष्ट्र में हो रहे इस घमासान से उद्धव सरकार को काफी नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

दरअसल, कांग्रेस ने ग़ुलाम नबी आज़ाद को उनके महासचिव के पद से हटा दिया है जिसके बाद विज ने यह कहते हुए तंज कैसा कि कांग्रेस पार्टी अपने कुछ दिन गिन रही है। वहीँ विज ने राहुल गाँधी पर तंज कस्ते हुए उनकी बुद्धिमता पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया। बीते कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पार्टी को खाली कुकर बताते हुए कहा कि इसके सारे चने, यानी कि सभी नेता एक एक करके पार्टी से निकल गए हैं और कांग्रेस पार्टी खाली कुकर की तरह गैस पर चढ़ी हुई है।

Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago