हरियाणा सरकार का फैसला डेंगू मरीजों को मिलेंंगी मुफ्त प्लेटलेट्स, ऐसे मिलेगा फायदा

हरियाणा में कोरोना का प्रहार हर दिन, हर मिनट लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है। प्रदेश में डेंगू के मरीजों का उपचार करने व डेंगू बुखार से मौत की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों को अब निशुल्क प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाई जाएगी। बिना आर्थिक दबाव डेंगू मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इस दिशा में सरकार ने यह फैसला लिया है।

किसी भी राज्य सरकार का यह पहला धर्म होता है कि वह अपनी जनता की सुरक्षा करे। अभी गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल, रोहतक, सोनीपत में एसडीपी सुविधा प्लेटलेट्स एफ़ेरेसिस मशीन उपलब्ध है।

हरियाणा सरकार का फैसला डेंगू मरीजों को मिलेंंगी मुफ्त प्लेटलेट्स, ऐसे मिलेगा फायदा

बारिश में इस मौसम में डेंगू जैसी बिमारियों की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं। राज्यभर की सरकारी प्रयोगशालाओं में डेंगू का परीक्षण मुफ्त किया जा रहा है। विभाग जहां एक ओर विभाग कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर यह डेंगू जैसी अन्य बीमारियों के प्रसार की निगरानी भी कर रहा है।

भारत के सभी राज्यों को इस समय कोरोना के साथ – साथ ऐसी बिमारियों से भी लड़ना है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा के मुताबिक राज्य में 2017 से डेंगू के मामलों में कमी आई है। सितंबर, 2020 में अब तक डेंगू के केवल 33 पुष्ट मामले सामने आए हैं। मुख्य रूप से दो जिलों, गुरुग्राम (20) और भिवानी (10) से डेंगू के मामलों की रिपोर्ट मिली है।

फरीदाबाद में भी हर साल डेंगू के सैकड़ों मामले सामने आते हैं। प्रदेश में डेंगू के कारण होने वाली मृत्यु को रोकने के उद्देश्य से नई पहल के तहत सरकारी अस्पतालों में डेंगू के रोगियों के लिए निशुल्क सिंगल डोनर प्लेटलेट्स का प्रावधान शुरू किया गया है, क्योंकि गंभीर थ्रोम्बोसाइटोपेनिया वाले कुछ डेंगू मरीजों को तुरंत एसडीपी की आवश्यकता होती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago