Categories: Politics

सीएम साहब को बताऊंगा ग्रामीणों के मन की बात: राजेश नागर

फरीदाबाद : मैं आप लोगों के मन की बात से सीएम साहब को जरूर अवगत कराऊंगा और वो अच्छा ही निर्णय करेंगे। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने मिलने आए ग्रामीणों से ज्ञापन लेने के दौरान कही।


राज्य सरकार द्वारा हाल ही में फरीदाबाद के 26 गांवों को नगर निगम में शामिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिसका कुछ जगहों पर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।

सीएम साहब को बताऊंगा ग्रामीणों के मन की बात: राजेश नागर
विधायक राजेश नगर को ज्ञापन देते ग्रामीण

ऐसे ही कुछ ग्रामीणों ने आज भाजपा विधायक राजेश नागर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनके गांवों को नगर निगम में शामिल न करने की अपील की गई है।

सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान महीपाल आर्य सरपंच मिर्जापुर के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने श्री नागर को बताया कि उनके गांव खुशहाल हैं और वह नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

उन्होंने कहा आशंका है कि नगर निगम में शामिल कर वास्तव में हमारी पंचायती जमीनें व कोष को लूटने का प्रयास किया जाएगा क्योंकि पूर्व में नगर निगम में शामिल किए गए गांवों के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

इसलिए हम अपने जीवन को नारकीय स्थिति में नहीं ले जाना चाहते हैं। श्री आर्य ने बताया कि ग्रामीणों ने पहले बडौली और खेडी गांव में बैठक कर आम राय बनाई, जिसके बाद वह विधायक नागर के यहां बात रखने पहुंचे हैं।


इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह ग्रामीणों की समस्त भावनाओं से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अवगत करवाएंगे और हमें उम्मीद है कि जो भी निर्णय होगा, वो सभी के हित में होगा। राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास पर काम कर रही है।

हमारी सरकार में किसानों और ग्रामीणों पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। आज गांवों में पहले से अधिक बिजली और किसानों को पहले से अधिक सुविधाएं देने की योजनाएं लाए हैं। जिसका लाभ लाखों परिवारों ने उठाया है।


इस अवसर पर लोकेश पंडित, अशोक सरपंच बडौली, मोहन डागर जिला पार्षद, सुरजीत अधाना जिला पार्षद, सुंदर कपासिया मुझेडी, राजकुमार सैनी, जगदीश खलीफा पंच मिर्जापुर, रामकुमार पंच मिर्जापुर आदि अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago