योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से अब युवाओं को आसानी से मिलेगी सरकारी नौकरी

योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से अब युवाओं को आसानी से मिलेगी सरकारी नौकरी :- यूपी सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने की कोशिश में लगी हुई है। यूपी में जारी अनलॉक जारी होने के बाद सीएम योगी एक्शन में आ गयी है। उन्होंने ऑनलाइन अधिकारियों से समीक्षा बैठक ली। सीएम योगी ने सभी अधिकारी को निर्देश देते हुए कार्य को तेजी से करने की बात कही है।

बता दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र सरकार की भांति राज्य में भी सभी भर्ती परीक्षाओं के संचालन के लिए एक एजेंसी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी दफ्तर में 7 दिन से ज्यादा फ़ाइल न रुके।

योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से अब युवाओं को आसानी से मिलेगी सरकारी नौकरी

सीएम योगी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में कहा कि विभागों और उपक्रमों में भर्ती परीक्षाएं नियमित एवं समयबद्ध ढंग से होनी चाहिए। एजेंसी समय-समय पर सभी पद की नौकरियों की परीक्षा आयोजित करेगी।

मिलेगी सरकारी नौकरी

इसके चलते अलग-अलग विभागों में परीक्षा आयोजित करने का बोझ कम हो जाएगा। इसी के साथ यूपी में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं।

उन्होंने इसकी संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सर्विलांस, डोर-टू-डोर सर्वे व मेडिकल टेस्टिंग और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। टीम-11 की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों और उपक्रमों में भर्ती परीक्षाओं को नियमित तथा समयबद्ध करने के लिए सभी परीक्षाओं के संचालन का सिंगल विंडो सिस्टम विकसित करना जरूरी है।

इसलिए केंद्र की तर्ज पर यूपी में भी भर्ती परीक्षाओं के लिए एजेंसी गठित की जाए। योगी ने कहा कि सभी विभाग कार्य संस्कृति को बेहतर करें। इसके लिए सरकारी कार्यालयों को समयबद्ध ढंग से ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago