परिवार से परेशान हो कर किया अनोखा विवाह, जानिए क्या है यह विचित्र घटना

परिवार से परेशान हो कर किया अनोखा विवाह, जानिए क्या है यह विचित्र घटना :- बिहार के नरकटियागंज से एक ऐसी अनोखी घटना सामने आ रही है जिसके बारे में जान कर आपको खूब हसी आएगी। नरकटियागंज की एक लड़की ने अपने होने वाले पति के साथ ही भाग कर विवाह कर डाला।

बात यह थी कि कोरोना के चलते पुरे देश में लॉक-डाउन की स्थिति के चलते लड़के वालों ने विवाह की तारीख आगे कराने की मांग की थी पर इस पर लड़की वालों को ऐतराज़ था क्यूंकि लड़की वाले इस बात पर अड़े थे कि शादी तो तय दिन को ही होगी।

परिवार से परेशान हो कर किया अनोखा विवाह, जानिए क्या है यह विचित्र घटना
थाने से निकलते दूल्हा दुल्हन

विवाद के चलते लड़की वालों ने यह रिश्ता तोड़ दिया और कहीं दूसरी जगह लड़की के लिए रिश्ता ढूंढ़ने लगे। पर लड़की का दिल तो इसी लड़के पर आ गया था और उसे दूसरे किसी लड़के को देखना भी गवारा न था।

लड़की की इस ज़िद्द पर लड़की के घरवालों ने उस पर अनेक प्रकार के अत्यचार करने शुरू किये कि किसी प्रकार लड़की को मनाया जाये। प्रताड़नाओं और अत्याचारों से परेशान हुई लड़की एक दिन अपना घर छोड़ निकल पड़ी और पहुँच गयी सीधे लड़के के घर।

(प्रतीकात्मक तस्वीर) परिवार से परेशान हो कर किया अनोखा विवाह, जानिए क्या है यह विचित्र घटना

परेशान हो कर किया अनोखा विवाह

जहां पर उसने लड़के से विवाह कर लिया और ये शादी पुलिस थाने के परिसर में बनें हुए मंदिर में की गई। जहाँ बाराती बने पुलिस थाने में मौजूद वहां के पुलिस कर्मचारी।

शादी संपन्न होने के बाद लड़की मधु कुमारी और लड़के पवन कुमार के घरवालों को बुलाया गया और सुलह करवाई गयी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पहले तो लड़की के घरवालों ने इस शादी को मानने से ही इंकार कर दिया पर फिर अंत में बहुत समझने बुझाने के बाद उन्होंने ने भी इस विवाह को स्वीकृति दे दी।
Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago