Bigg Boss 14 (बिग्ग बॉस) के घर में एंट्री से पहले कंटेस्टेंट्स होंगे क्वारंटाइन। जानिए कबसे शुरू हो रहा शो

पिछले कई वर्षों से बिग्ग बॉस शो काफी चर्चा में है। के शुरुवाती सीजन में ही बिग्ग बॉस शो ने जनता का ध्यान आकर्षित किया था और तब ही से लोगों में इस शो को ले कर दिलचस्पी बढ़ती चली गयी। बिग बॉस 14 अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन शो अभी से काफी सुर्खियों में है। आये दिन शो को ले कर नयी नयी ख़बरें आती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को कोराना टेस्ट कराना होगा और घर के अंदर आने से पहले क्वारंटाइन में रहना होगा।

Bigg Boss 14 (बिग्ग बॉस) के घर में एंट्री से पहले कंटेस्टेंट्स होंगे क्वारंटाइन। जानिए कबसे शुरू हो रहा शो

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 14 अक्टूबर से ऑनएयर होगा और शो के होस्ट सलमान खान 3 दिन पहले प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग करेंगे। सामान्य तौर पर प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग शो शुरू होने से एक ही दिन पहले की जाती है ताकि जितना ज़यादा हो सके कंटेस्टेंट्स की पहचान छुपाई जा सके और शो शुरू होने पर ही ऑडियंस को कंटेस्टेंट्स से रूबरू करवाया जाये। पर मौजूदा स्थिति के चलते इस बार प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग 3 दिन पहले ही हो जाएगी।

कंटेस्टेंट्स को प्रीमियर डेट से पहले अलग-अलग जगहों पर रखा जाएगा जिसका मतलब कंटेस्टेंट्स को 20 या 21 सितंबर से क्वारंटाइन पर रहना होगा। प्रीमियर एपिसोड तक सभी कंटेस्टेंट्स का क्वारंटाइन खत्म हो जाएगा जिसके बाद वो भी प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग का हिस्सा बन सकेंगे।

बता दें कि बिग्ग बॉस सीजन 14 की शूटिंग के लिए सलमान खान 250 करोड़ की मोटी फ़ीस ले रहे हैं। सलमान खान बॉलीवुड के वो शख्स हैं जो छोटे पर्दे पर भी सबसे अधिक फ़ीस चार्ज करते हैं। सलमान वीक में एक बार शूटिंग करेंगे और दिन में दो एपिसोड की शूटिंग होगी। 12 सप्ताह के लिए प्रति दिन एपिसोड करीब 10.25 करोड़ की फीस दी जा रही है।
Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago