Categories: Government

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचारविमर्श कर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों एवं पीपली में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और उन पर दर्ज झूठे मुकदमों के विरोध में इनेलो पार्टी द्वारा पहले चरण में प्रदेश के 14 जिलों में रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ये रोष प्रदर्शन चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में किए जाएंगे।

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

राठी ने पार्टी द्वारा प्रदर्शन करने की जिलेवार अनुसूची जारी करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 24 सितम्बर को अम्बाला व यमुनानगर में रोष प्रदर्शन करने से होगी। उसके बाद 26 सितम्बर को कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर को करनाल , 29 सितम्बर को सोनीपत, 30 सितम्बर को पलवल, 1 अक्तूबर को मेवात, 3 अक्तूबर को झज्जर, 5 अक्तूबर को सिरसा, 6 अक्तूबर को फतेहाबाद, 7 अक्तूबर को कैथल, 8 अक्तूबर को जींद, 9 अक्तूबर को हिसार और 10 अक्तूबर को भिवानी में आखिरी प्रदर्शन किया जाएगा। बचे हुए जिलों में रोष प्रदर्शन की अनुसूची इन 14 जिलों में प्रदर्शन करने के बाद जारी की जाएगी।


उन्होंने बताया कि इनेलो पार्टी ताऊ देवी लाल का लगाया हुआ पौधा है और यह पार्टी उनकी नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हुई लाठीचार्ज बर्बरतापूर्ण थी। इनेलो हमेशा किसान, मजदूर एवं छोटे व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ती रही है और हमेशा लुटेरों के खिलाफ कमेरों के हक की आवाज बुलंद करती रही है। पिपली में किसानों के साथ हुए लाठीचार्ज एवं झूठे मुकदमे किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया जो कि बेहद निंदनीय है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago